अयोध्या प्रकरण में फैसला आने के दूसरे दिन भी पुलिस रही सतर्क…

अयोध्या प्रकरण में फैसला आने के दूसरे दिन भी पुलिस सतर्क रही। शहर में जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती के बीच आमजन बेफिक्र होकर घरों से बाहर निकले। बाजार में खरीदारी का उत्साह दिखा। हर कोई आवश्यक सामानों की खरीदारी में लगा हुआ था। कोई बच्चों के लिए गर्म कपड़े खरीद रहा था तो कोई घर के लिए सब्जी। लोग अपनी दिनचर्या में मशगूल दिखे।

रविवार को शहर के सभी इलाकों में दुकानें खुल गईं। हालांकि सुबह पुलिस का घेरा कुछ अधिक था लेकिन, बाजार में स्थिति सामान्य दिखने पर पुलिस ने थोड़ी राहत की सांस ली है। एसपी आरके नैय्यर भी पुलिस टीम के साथ भ्रमण करते दिखे। मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर उनका विशेष फोकस था। वहां की हरेक गतिविधियों के बारे में वह जानकारी जुटा रहे थे। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। यहां पर आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने सघन तलाशी अभियान चलाकर सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। दोपहर बाद आयुक्त महेंद्र कुमार व डीआइजी डॉ. राकेश सिंह ने भी भ्रमण किया। इनसेट

जमकर हुई खरीदारी

– व्यापारियों का कहना है कि वैसे शनिवार को दुकानें तो अधिकांश खुली थीं लेकिन, कारोबार के नाम पर सन्नाटा था। रविवार को बाजार में जमकर भीड़ उमड़ी। सबसे ज्यादा खरीदारी गर्म कपड़ों की हुई। इनसेट

नहीं मिले साधन

– फैसला आने के दूसरे दिन सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को साधन की हुई। रेलवे स्टेशन से लोगों को साधन नहीं मिल पाया, जिसके कारण लोग पैदल ही यात्रा करने को विवश दिखे।

Back to top button