अम्बानी के बेटे की शादी में छपा दुनिया का सबसे कीमती कार्ड, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

मुम्बई –  अम्बानी फैमिली की अमीरी के चर्चे न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में मशहुर हैं। अम्बानी फैमिली अपने शौक पूरा करने के लिए किस तरह से पैसे खर्च करती है इसके बारे में आपने सुना ही होगा। अब एक नई बात सामने आई है। दरअसल, मुकेश अम्बानी के बेटे की शादी तय हो गई है और उनकी शादी के लिए जो कार्ड छपा है वो इस वक्त अपनी कीमत को लेकर चर्चा में है। लोगों को इस बात पे यकीन नही हो रहा है कि कोई इतनी भी मंहगे शादी के कार्ड छपवा सकता है।

अम्बानी के बेटे की शादी में छपा दुनिया का सबसे कीमती कार्ड, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होशहाल ही में फोर्ब्स ने विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों  की लिस्ट जारी की है, जिसमें मुकेश अंबानी को भारत का सबसे अमीर उद्योगपति बताया गया है। क्योंकि, वो देश के सबसे अमीर आदमी हैं, तो जाहिर है उनके बेटे की शादी भी कुछ खास ही होगी। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज देश और दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करती है। मुकेश अंबानी लगातार 10 सालों से देश के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं।

आपको बता दें कि मुकेश अम्बानी के दो बेटे है – अनंत और आकाश अम्बानी। खबरों के मुताबिक, अम्बानी परिवार इस वक्त मुकेश अम्बानी के बेटे आकाश अम्बानी की शादी की तैयारियों में व्यस्त है। अब क्योंकि देश के सबसे अमिर शख्स के बेचे की शादी है तो चर्चा तो होगी ही, लेकिन, अम्बानी के बेटे के शादी से ज्यादा चर्चा इस शादी में छपने वाले कार्ड को लेकर हो रही है। दरअसल, अम्बानी फैमिली ने आकाश अंबानी के लिए जो शादी कार्ड पसंद किया है उसकी कीमत के चर्चे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

गौरतलब है कि मुकेश अम्बानी के बड़े आकाश अम्बानी की शादी दिसम्बर महिने में होने वाली है। लेकिन, इस शादी के कार्ड की चर्चा पूरे देश में हो रही है। आपको बता दें कि शादी का यह कार्ड ऐसे ही चर्चा में नही है बल्कि यह कार्ड सोने से बना हुआ है। मुकेश अम्बानी के बड़े आकाश अम्बानी की शादी के लिए जो कार्ड बनवाया गया है उसकी कीमत 1 लाख 50 हज़ार है। चौंक गये न आप? लेकिन, यह पूरी तरह से सच है। जितने में देश के कई लोगों की शादियां तक हो जाती है वहाँ एक कार्ड की कीमत इतनी हो तो कोई भी चौंक जायेगा। इसी वजह से यह कार्ड इन दिनों सुर्खियों में है।

 
Back to top button