अमेरिका में उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्र को 80,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के मेधावी छात्र पियूष सक्सेना को अमेरिका की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी द्वारा 80,000 अमेरिकी डालर अर्थात लगभग 51 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। पियूष को यह स्कॉलरशिप उसकी सम्पूर्ण शिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। इस प्रकार सी.एम.एस. के एक और प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता के दम पर विदेश में स्कॉलरशिप के साथ उच्चशिक्षा हेतु चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. छात्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने बधाई दी है, साथ ही विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। विदित हो कि सी.एम.एस. छात्रों को अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा, आस्ट्रेलिया आदि विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के आमन्त्रण लगातार प्राप्त हो रहे हैं। अभी तक सी.एम.एस. के 55 छात्र विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित हो चुके हैं।

Back to top button