अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग, हमलावरों ने कर दी 5 लोगो की हत्या

फ्लोरिडा। अमेरिका के फ्लोरिडा में अज्ञात बंदूकधारियों ने लोगों के बीच फायरिंग की है। इन लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग से लगभग 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल हो गए। फायरिंग के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जो लोग फायरिंग के दौरान व्यस्त क्षेत्र में जा रहे थे वे बचने के लिए स्थान तलाशने लगे और यहां वहां भागने लगे। उक्त फायरिंग यहां के आॅरलैंडो में एक कार्यक्रम के दौरान की गई।

अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग, हमलावरों ने कर दी 5 लोगो की हत्या

हालांकि अभी यह तय नहीं हो पा रहा है कि हमलावर कौन थे और यह हमला क्यों किया गया लेकिन इसे आतंकी साजिश मानने से भी इन्कार नहीं किया गया है। फायरिंग को लेकर जांच की जा रही है। हमले में जो लोग घायल हुए हैं उन्हें उपचार के लिए ले जाया जा रहा है। मृतकों के शवों को औपचारिकताओं के बाद उनके परिजन को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़े: चीन ने कहा हमने नहीं किया हवाई सीमा का उलंघन, हमारे एरिया में ही उड़ रहे थे हेलिकाॅप्टर

गौरतलब है कि अमेरिका में फायरिंग होती रही है। कंसास में अमेरिका निवासी भारतीय मूल के लोगों पर फायरिंग की गई थी। जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले की निंदा की थी। अमेरिका में हिंसा की घटनाओं के बढ़ने को काफी गंभीर माना जा रहा है। इसका एक कारण घटते रोजगार भी हैं। गोलीबारी की यह वारदात ऐसे समय हुई है जब लंदन में आतंकियों ने लंदन ब्रिज पर लोगों को एक वैन से कुचला था और चाकुओं से उन पर हमला किया था।

Back to top button