अमेरिका ने ताइवान खाड़ी से दो युद्धपोत भेजे

अमेरिका ने ताइवान खाड़ी से दो युद्धपोत भेजे हैं। अमेरिकी नौसेना और ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस कदम से चीन का गुस्सा भड़क सकता है और वाशिंगटन के साथ उसका तनाव बढ़ सकता है।

मंत्रालय ने कहा है कि ताइवान खाड़ी से अमेरिकी युद्धपोत के गुजरने के दौरान वह स्थिति को नियंत्रण में रखे हुए है। स्वशासी द्वीप के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, “नेशनल डिफेंस मंत्रालय जोर देकर कह रहा है कि ताइवान के समीप के समुद्री क्षेत्र से अमेरिकी युद्धपोत के गुजरने के दौरान सेना पूरी तरह नियंत्रण में है। उसके पास समुद्र और उड़ान क्षेत्र की सुरक्षा करने और क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को बनाए रखने की क्षमता है।”

अमेरिकी नौसेना ने इसी तरह का अभियान जुलाई में भी चलाया था। किसी भी प्रकार के दोहराव से चीन भड़क सकता है।

Back to top button