अमेरिका के IIT द्वारा सीएमएस छात्र को 1,00,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के छात्र मोहम्मद बिन शफी को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका के तीन विश्वविद्यालयों द्वारा स्कॉलरशिप के साथ चयनित किया गया है, जिनमें इलिनोईस इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा 1,00,000 अमेरिकी डालर, यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोईस, शिकागो द्वारा 40,000 अमेरिकी डालर, यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी, ओहियो द्वारा 40,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप शामिल है। यह सभी स्कॉलरशिप चार वर्षीय शिक्षा अवधि के लिए है। इस प्रकार सी.एम.एस. के एक और प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता के दम पर अमेरिका के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गांधी ने इस मेधावी छात्र की अभूतपूर्व सफलता पर बधाई दी है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्रों को अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा, आस्ट्रेलिया आदि विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के आमन्त्रण लगातार प्राप्त हो रहे हैं। अभी तक सी.एम.एस. के 58 छात्र विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित हो चुके हैं।

 

Back to top button