अमित शाह ने मिजोरम में फूंका भाजपा के चुनावी अभियान का बिगुल

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का चुनाव अभियान शुरू किया। सुबह गुवाहाटी से यहां पहुंचे शाह ने राजधानी में पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित किया। इसमें भारी भीड़ उमड़ी थी। उन्होंने यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय भवन का भी उद्घाटन किया।अमित शाह ने मिजोरम में फूंका भाजपा के चुनावी अभियान का बिगुल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जेवी लूना ने दावा किया कि राज्य में पार्टी के पक्ष में लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में जुटने वाली भीड़ इस बात का सबूत है। राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है। पांच बार चुनाव लड़ने के बावजूद भाजपा का अब तक यहां खाता तक नहीं खुल सका है।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री को भाजपा में किया शामिल

कार्यकर्ता सम्मेलन में शाह ने कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व मंत्री बुद्ध धन चकमा को भी औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया। अमित शाह मिजोरम दौरे के सिलसिले में मंगलवार देर रात ही गुवाहाटी पहुंच गए थे। बुधवार सुबह नीलांचल पहाड़ियों पर स्थित कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वे हवाई मार्ग से यहां पहुंचे। यहां पूरे दिन बैठकों व सम्मेलन में शिरकत करने के बाद शाम को वे दिल्ली लौट गए।
Back to top button