अमरीका ने राष्ट्रपति मादुरो को मान्यता देने से किया इंकार, विपक्षी नेता गोइदो को मिला ट्रंप का समर्थन

आर्थिक संकट से जूझ रहे वेनेजुएला के राजनीतिक हालात भी लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ जनता के विरोध प्रदर्शनों के बीच विपक्षी नेता खुआन गोइदो ने बुधवार को स्वयं को कार्यकारी राष्ट्रपति घोषित कर दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी गोइदो को अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर मान्यता दे दी है। वहीं, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका के साथ सभी राजनयिक संबंधों को समाप्त करने का एलान किया है।अमरीका ने राष्ट्रपति मादुरो को मान्यता देने से किया इंकार, विपक्षी नेता गोइदो को मिला ट्रंप का समर्थन

बता दें कि निकोलस मादुरो ने इसी महीने के प्रारंभ में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। ह उनका दूसरा कार्यकाल था। उन पर चुनाव में वोटों की गड़बड़ी करने का आरोप लगा था। बीते लंबे समय से वेनेजुएला आर्थिक संकट से जूझ रहा है। महंगाई और दवाईयों की कमी के चलते बड़ी संख्या में यहां से पलायन भी हुए हैं।

वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष गोइदो ने जनता से अपील की थी कि वह सरकार के खिलाफ अवज्ञा आंदोलन शुरू करें। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन शुरू होने के बाद एक ही रात में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।

इसके बाद ट्रंप ने एट ट्वीट कर कहा कि मादुरो की नाजायज सरकार के चलते वेनेजुएला की जनता लंबे समय से मुश्किलों का सामना कर रही है। मैं आज नेशनल असेंबली के अध्यक्ष खुआन गोइदो को देश का अंतरिम राष्टपति स्वीकार करता हूं।

अमेरिका के राज्य सचिव माइक पोम्पियो ने कहा, ‘अमेरिका मादुरो शासन को वेनेजुएला सरकार के रूप में स्वीकार नहीं करता है। इसके साथ ही अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो द्वारा अमेरिका से राजनयिक संबंधों को खत्म करने के निर्णय की भी परवाह नहीं करता है।’

Back to top button