अभी-अभी: नाइजीरिया में चर्च से लौट रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, 21 लोगों की मौत

नाइजीरिया के ओमोकू क्षेत्र में एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें चर्च से लौट रहे 21 लोगों की मौत हो गई। ANI एजेंसी के मुताबिक मरने वाले लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
अभी-अभी: नाइजीरिया में चर्च से लौट रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, 21 लोगों की मौतयह सनसनीखेज वारदात ओमोकू के क्रिगानी रोड पर हुई। इस मामले में एक पूरे परिवार की मौत हो गई। बताहुल ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई वो लोग नए साल का जश्न मनाकर चर्च से लौट रहे थे। नाइजीरिया की पुलिस ने भी मामले की पुष्टि कर दी है। हालांकि उन्होंने मरने वालों की संख्या नहीं बताई।

पुलिस के प्रवक्ता ओमोनी नाम्दी ने बताया कि हम इस हमले की पुष्टि करते हैं, एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। हम रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं जिसमें मरने वालों की संख्या की भी जानकारी दी जाएगी।

 
Back to top button