अभय चौटाला ने दिया बड़ा बयान, कहा- भाईचारे में जहर घोलने वाले के साथ बसपा ने किया गठबंधन

नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बसपा के साथ उनका गठबंधन विधानसभा व लोकसभा चुनाव के लिए हुआ था। लेकिन बसपा ने उपचुनाव के कारण इस गठबंधन को तोड़ दिया। जबकि इनेलो नेताओं ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं से ज्यादा मान-सम्मान बसपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं को दिया था। अभय चौटाला शनिवार को राई में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।अभय चौटाला ने दिया बड़ा बयान, कहा- भाईचारे में जहर घोलने वाले के साथ बसपा ने किया गठबंधन
अभय चौटाला ने कहा कि राजकुमार सैनी के साथ गठबंधन करके बसपा को कुछ हासिल नहीं होगा। इससे जनता में यह संदेश जाएगा कि जिसने प्रदेश के भाईचारे में जहर घोलने का काम किया है, उसके साथ बसपा ने गठबंधन कर लिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन क्यों तोड़ा गया है, इस बारे में बसपा के नेता और भी बेहतर बता सकते हैं।

अभय चौटाला ने कहा की इनेलो का गठबंधन जनता के साथ जुड़ा हुआ है और अब मजबूती के साथ इनेलो मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी से पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के कार्यक्रम हर जिले में होंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेंद्र छिक्कारा, अशोक कौशिक, प्रदीप आंतिल मुरथल, जेपी रेवली, सिंटू त्यागी, अतर सिंह आदि मौजूद रहे।

Back to top button