अब HEROES हैं टीवी की जरूरत

hrx-heroes-300x226खनऊ। टीवी पर सास-बहू के सीरियल जल्‍द ही पुरानी बात हाे जाएंगे। प्रेरणादायक कहानियां अब इनकी जगह लेंगी। नए दौर के दर्शकों की इस बदलती पसंद को टीवी चैनल भांप चुके हैं। नतीजा है स्‍टार प्‍लस पर बिग बी का नया शो ‘आज की रात है जिंदगी’ और अब डिस्‍कवरी पर ऋतिक रोशन का ‘HEROES’।

बदल चुका है टीवी का दर्शक

अमिताभ जहां बॉलीवुड कलाकारों के साथ मिलकर इन प्रेरणादायी लोगों का उत्‍साह बढ़ा रहे हैं, तो ऋतिक ऐसे नौ लोगों की कहानियां सामने ला रहे हैं, जो मुश्किलों के दौर से निकलकर आज तरक्‍की के मुकाम तक पहुंच चुके हैं। इस बारे में डिस्‍कवरी के वाइस प्रेसिडेंट राजीव बक्‍शी बताते हैं, ‘आज हर घर में टीवी है। लेकिन ऐसे शो नहीं बनते जो लोग को उन्‍हें देखने के लिए मजबूर कर दें।

सालों की रिसर्च चाहता है दर्शक

राजीव के मुताबिक प्रेरणादायक शो हर वर्ग को खींचते हैं। उन्‍हें पूरा परिवार साथ बैठकर देख सकता है। इन्‍हें देखकर लोगों की सीख मिलती है। एक शो से लोगों की उम्‍मीद होती है कि उनकी हर क्‍योरोसिटी दूर हो। हालांकि इसके लिए हमेें काफी मेहनत करनी पड़ती है। ‘HEROES’ काे बनाने के लिए डिस्‍कवरी ने तीन साल की रिसर्च की।

क्‍या है ‘HEROES’

‘HEROES’ में हर्षिणी कान्‍हेकर, कल्‍पना सरोज, नवीन गुलिया, साजी थॉमस, शेखर नायक, शुभरीत कौर और विरेंदर सिंह जैसे लोगों की जद्दोजहद से भरी कहानियां बयां की जाएंगी। आम से लगने वाले इन नाम पर आपकी नजर शायद ही कभी टिकी होगी। लेकिन इनके बारे में जानने के बाद आप यकीनन इन्‍हें सलाम करेंगे। दो नवंबर से शुरू हो रहे नौ हिस्‍सों के इस शो को ऋतिक होस्‍ट करेंगे। बता दें कि ऋतिक भी कभी शारीरिक तौर पर कमजोर थे लेकिन उन्‍होंने अपना लक्ष्‍य तय किया और फिर इसे पाने के लिए जुनून की हद तक लग गए

बच्‍चों पर भी ध्‍यान

डिस्‍कवरी जल्‍द ही अपने चैनल डिस्‍कवरी KIDS पर बच्‍चों से जुड़े रोमांचक शो पेश करेगा। इनमें लड़कियों की भी अहम भूमिका होगी। राजीव बताते हैं, ‘आम तौर पर बच्‍चों से जुड़े शो में लड़के ही अहम होते हैं। हम लड़कियों को लीड रोल दे रहे हैं। बीते महीने ही हमने शैली बॉलीवुड नाम से एक शो लॉन्‍च किया। इसमें एक लड़की मुख्‍य भूमिका में थी। वह पढ़ने में तो तेज थी ही लेकिन बाकी दुनिया से उसका तार्रूफ बतौर डिटेक्टिव था।’

बच्‍चों को पसंद हैं ऐसे शो

राजीव बताते हैं कि दुनिया में 14 साल से कम उम्र के 370 मिलियन बच्‍चे हैं, जिनके पास देखने के लिए मनचाहे शो नहीं हैं। इस देखते हुए डिस्‍कवरी पौराणिक कथाओं के ऐसे पात्रों पर शो बना रही है, जो अभी तक अनछुए हैं। इनमें से एक शो राम के पुत्र लव और कुश पर बन रहा है। यह शो अगले महीेने की नौ तारीख को लॉन्‍च किए जाने की उम्‍मीद है। राजीव बताते हैं, ‘हम बच्‍चों के लिए डिफरेंट शो बना रहे हैं। इनमें कृष्‍णा तो है ही किसना भी है, जो केतन मेहता के साथ मिलकर बनाया गया है।’

 

 

Back to top button