अब तक पीएम मोदी ने की इतने देशों की यात्रा, विदेश मंत्रालय ने बताया इतना हुआ खर्च

नई दिल्‍ली। संसद का मानसून सत्र अभी जारी है। उच्‍च सदन में जहां एक तरफ हंगामा चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर लिखित सवाल-जवाब भी हो रहे हैं। यहां विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी के विदेशी दौरों को लेकर एक अहम जानकारी दी है।

दरअसल विदेश मंत्रालय ने संसद में बताया कि 2015 से अभी तक पीएम मोदी ने 58 देशों का सफर किया है। विदेश मंत्रालय की ओर से ये जवाब एक सांसद के सवाल के बाद दिया गया है। इसमें बताया गया कि 2015 से अब तक पीएम मोदी की यात्रा पर कुल 517.82 करोड़ रुपये का खर्च हुआ।
वहीं कोरोना काल के बाद से पीएम मोदी विदेशी नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संपर्क में हैं, साथ ही उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया है। इसके साथ ही इसी हफ्ते पीएम मोदी को संयुक्त राष्ट्र में संबोधन देना है, जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से ही होगा।
विदेश मंत्रालय की ओर से संसद में जानकारी दी गई है कि कोरोना संकट के दौरान भारत ने कई देशों की मदद की है। कुल 150 देशों को दवाई, चिकित्सा उपकरण की मदद पहुंचाई गई है। इसके साथ ही चीन समेत कुल 80 देशों को 80 करोड़ का अनुदान भी दिया गया है। इस दौरान भारत को भी जापान, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इजरायल से मदद मिली है।
पीएम मोदी की इन यात्राओं के दौरान भारत ने कई देशों के साथ बड़े क्षेत्रों में समझौते किए। इनमें ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, डिफेंस समेत अन्य बड़े क्षेत्रों में एमओयू भी सामने आए हैं। साथ ही आर्थिक विकास के एजेंडे पर राष्ट्रीय मिशन का विस्तार हुआ।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट आने के बाद से ही कोई विदेश की यात्रा नहीं की है। फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के बाद किसी बड़े विदेशी नेता का दौरा भी नहीं हुआ है।
The post अब तक पीएम मोदी ने की इतने देशों की यात्रा, विदेश मंत्रालय ने बताया इतना हुआ खर्च appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button