कोरोना के बीच आई ये बड़ी खबर, अब ऐसे लोगों को नही मिलेगा Petrol और Diesel

कोरोना वायरस के खिलाफ देशभर में जंग जारी है। लॉकडाउन के साथ ही मास्क पहनने पर सख्ती बरती जा रही है। अब देश में मास्क पहनना अनिवार्य करने वाले ओडिशा में यह नियम भी लागू कर दिया गया है कि जो लोग मास्क पहनकर नहीं आएंगे, उन्हें प्रदेश के किसी पम्प से Petrol या Diesel नहीं दिया जाएगा। प्रदेश में उत्कल पेट्रोलियम डीलर संघ के महासचिव संजय लाठ ने यह जानकारी दी है। पेट्रोलियम डीलर संघ का मानना है कि लोगों को कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी से बचाना है तो ऐसे सख्त फैसले लेने होंगे।

राज्य सरकार सख्त, मास्क नहीं पहना तो लगेगा जुर्माना

Coronavirus को रोकने के लिए मास्क पहनने को प्राथमिकता दी जा रही है। घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। यहां तक कि मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना वसूलने के लिए भी राज्य सरकार ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिया है।

सरकार के इस निर्णय का उत्कल पेट्रोलियम डीलर संघ समर्थन करते हुए मास्क न पहनने वालों को पेट्रोल या डीजल ना देने का निर्णय लिया है। संघ की तरफ से स्पष्ट किया गया है जो भी व्यक्ति बिना मास्क पहने Petrol या Diesel लेने आएगा उसे इन्कार कर दिया जाएगा।

पेट्रोल पम्प कर्मचारी एवं ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिए जाने की जानकारी उत्कल पेट्रोलियम डीलर संघ के महासचिव संजय लाठ ने दी है। संजय लाठ ने बताया, सरकार ने Coronavirus संक्रमण के विस्तार को रोकने के लिए यह कदम उठाया है और सरकार के निर्णय का अनुपालन करना, लोगों को इसके प्रति सतर्क करना हम सबका कर्तव्य है। ऐसे में संघ ने निर्णय लिया है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति को हम पेट्रोल, डीजल ना देने का निर्णय लिए जो बिना मास्क पहने पेट्रोल पंप पर जाएगा।

लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में प्रदेश सरकार

बता दें, ओडिशा में लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। यही नहीं, प्रदेश सरकार ने केंद्र से अपील की है कि वह लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद भी बढ़ा दे, ताकि महामारी को रोकने में मदद मिले।

Back to top button