अफरीदी के बयान पर राजनाथ सिंह ने कहा -कश्मीर भारत का था, है और रहेगा

क्रिकेटर शाहिर अफरीदी के कश्मीर वाले बयान अब गृहमंत्री राजनाथ सिंह का भी बयान आया है। उनका कहना है, “बात तो ठीक कही उन्होंने। वो पाकिस्तान नहीं संभाल पा रहे कश्मीर क्या संभालेंगे। कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा।बता दें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा था, “कश्मीर को आजाद करना चाहिए। मानवता को जिंदा रहना चाहिए। लोगों को मौत नहीं मिलनी चाहिए। पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए। वह अपने चार प्रांत भी नहीं संभाल पा रहा है। बड़ी चीज है इंसानियत। वहां लोग मर रहे हैं, जो दर्दनाक है। किसी भी समुदाय के लोगों की मौत दर्दनाक है।” उन्होंने यह बात लंदन में मीडिया से बातचीत के दैरान कही थी।

हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में कहा, “मेरे बयान को भारतीय मीडिया ने गलत लिया। मैं अपने देश के लिए जुनूनी हूं और कश्मीरियों के संघर्षों की बहुत इज्जत करता हूं। मानवता को जीवित रहना चाहिए और उन्हें अपने अधिकार मिलने चाहिए।”

उन्होंने एक और ट्वीट में अपनी बात पूरी करते हुए लिखा, “क्लिप अधूरी और मुद्दे से बाहर की है क्योंकि इससे पहले जो कहा वो उसमें है ही नहीं। कश्मीर अनसुलझा विवाद है और क्रूर भारतीय कब्जे के तहत है। संयुक्त राष्ट्र संकल्प के अनुसार इसे हल किया जाना चाहिए। मेरे साथ हर पाकिस्तानी कश्मीरी स्वतंत्रता संघर्ष का समर्थन करता है। कश्मीर पाकिस्तान से संबंधित है।”

गौरतलब है कि अफरीदी ने कश्मीर मुद्दे पर अप्रैल में कहा था कि वहां चिंताजनक स्थितियां हैं। संयुक्त राष्ट्र को कश्मीर मुद्दे पर हस्तक्षेप करना है।

Back to top button