अपहरण के बाद 11 लाख की फिरौती मांगी, 5 हजार छीन कर छोड़ दिया

नागपुर.अंबाझरी थानांतर्गत 11 लाख रुपए की फिरौती के लिए प्रापर्टी डीलर के अपहरण का मामला उजागर हुआ है। हालांकि पांच हजार रुपए लेकर आरोपियों ने प्रापर्टी डीलर को छोड़ दिया। शुक्रवार को पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज िकया गया है। लेन-देन के चलते हुई इस घटना की सत्यता को लेकर संदेह भी व्यक्त िकया जा रहा है।अपहरण के बाद 11 लाख की फिरौती मांगी, 5 हजार छीन कर छोड़ दिया

पंचवटी पार्क निवासी प्रापर्टी डीलर सुनील निंबुलकर (37) ने दर्ज शिकायत में कहा है िक शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के दौरान राम नगर चौक से आराेपी तुषार चव्हाण, राहुल शर्मा सभी मातोश्री नगर हिंगणा निवासी, पंकज सफलेकर (नागपुर) और अन्य दो लोगों ने कार से उसका अपहरण िकया। उसके बाद एमआईडीसी क्षेत्र में ले जाकर िपटाई की। उसके घर वालों से 11 लाख रुपए फिरौती के रूप में मांगे गए। फिरौती की रकम नहीं िमलने पर सुनील को जान से मारने की धमकी दी गई। इसी बीच आरोपियों ने सुनील की जेब से पांच हजार रुपए छीनकर उसे छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: 5 बार सिंदूर डालने का दुल्हन ने बनाया Video, हो गया था धोखे का अंदाजा

अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं
सूत्रों का कहना है िक घटना के रोज सुनील ने करीब दस लेन-दारों को बुलाया था। संदेह है िक लेन-देन को लेकर विवाद हुआ होगा और उसी के चलते उसका अपहरण भी हुआ। सुनील भी अापराधिक प्रवृत्ति का है। काटोल, वर्धा में उसके खिलाफ धोखाधड़ी करने के मामले दर्ज हैं। यही कारण है कि घटना की सत्यता को लेकर संदेह भी व्यक्त िकया जा रहा है। अपहरण के इस मामले में पुलिस उलझ गई है। प्रकरण की तह तक जाने के लिए परिसर के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। आरोपियों की िगरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Back to top button