अपने साथ Good luck लेकर आती हैं एेसी महिलाएं

महिलाओं को हिंदू शास्त्रों में गृहलक्ष्मी का स्थान दिया गया है। इसके अनुसार महिलाओं व लड़कियों के भाग्य से उनके परिवार की किस्मत तक बदल सकती है। क्योंकि कहा जाता है कि महिला अपने साथ पूरे परिवार का भाग्य लेकर आती है फिर चाहे ससुराल में पति का भाग्य हो या मायके में पिता का भाग्य। घर की महिलाएं ही परिवार को खुशहाल बनाती हैं। लेकिन यदि किसी को ये पता लगाना हों कि कौन सी लड़की उसके लिए भाग्यशाली है और कौन सी नहीं तो आपको बता दें कि लड़की के कुछ खास लक्षणों को देख-परख कर, आप बड़ी सरलता से जान सकते हैं कि कौन सी लड़की आपके लिए भाग्यशाली है। 
आंखें
अक्सर हमने लोगों को कहते सुना है कि व्यक्ति की आंखे सब कुछ बयां कर देती हैं। लेकिन शास्त्रों की मानें तो किसी भी लड़की की आंखों से ही उसके भाग्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। जिन लड़कियों की आंखों का आकार हिरण की आंखों की तरह होता है वो बहुत भाग्यशाली होती हैं।

होंठ
जिन महिलाओं के होंठ गुलाबी होते हैं उनकी वाणी में अधिक मधुरता होती है, ये हर किसी से मीठी वाणी में बात करती है, व किसी के साथ भी बात करतें समय अपशब्दों का प्रयोग नहीं करतीं। ऐसी महिलाएं अपने परिवार और पति के लिए अधिक भाग्यशाली होती हैं। 

नाभि 
नाभि शरीर का केंद्र बिंदु होता है। शास्त्रों के अनुसार जिन महिलाओं की नाभि गोल होती है वो बहुत भाग्यशाली होती हैं। ऐसा कहा जाता है कि ऐसी महिलाएं बहुत दयालु  बुद्धिमान और तेज़ होती हैं। साथ ही इनका स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा रहता है। 
 

तिल
जिन लड़कियों की नाक के आगे वाले हिस्से पर तिल होता है, इन्हें अपने जीवन में हर तरह का एेशो-आराम मिलता है। साथ ही इन महिलाओं में गुणों का भंडार होता है। ऐसी महिलाएं जिस भी घर में जाती हैं उस घर में खुशहाली का आगमन होता है।

Back to top button