अपनी राशि के अनुसार जानिए, इस साल आपकी नौकरी बदलने की कितनी है संभावना

कड़ी प्रतियोगिता के इस दौर में हर कोई अच्छी नौकरी की चाह रखता है। किसी को आसानी से नौकरी मिल जाती है तो किसी को ज्यादा समय लग जाता है। अगर आप नौकरी बदलने के इच्छुक हैं और जानना चाहते हैं कि इस साल आपकी नौकरी बदलने की संभावनाएं हैं या नहीं तो यह खबर आपके लिए है। आइए राशि के अनुसार जानें, नौकरी बदलने की कितनी संभावना है…अपनी राशि के अनुसार जानिए, इस साल आपकी नौकरी बदलने की कितनी है संभावना

मेष राशि

नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत सही है, आप इस समयाविधि का प्रयोग कर सकते हैं। अगर यह समय का उपयोग नहीं हो पाया है तो 23 दिसंबर 2018 से 5 फरवरी 2019 का समय अनुकूल रहेगा। इस समय आपको बदलाव के प्रयास सफल रहेंगे।

वृषभ राशि

नौकरी बदलने की इच्छाओं को पूरा करने के लिए 23 दिसंबर 2018 से 22 मार्च 2019 तक के मध्य के समय का उपयोग कर सकते हैं। इस समय आपको अपनी इच्छा के अनुसार नौकरी मिल जाएगी।

मिथुन राशि

आपके कार्यक्षेत्र का प्रतिनिधित्व गुरू ग्रह करते हैं। आप 2 मई 2018 से 6 नवंबर 2018 और इसके बाद 5 फरवरी 2019 से 22 मार्च 2019 के मध्य की अवधि में नौकरी में बदलाव के कार्य किए जा सकते हैं।

कर्क राशि

आपके मन में नौकरी के विचार जन्म लेने लग रहे हैं तो इस साल 6 नवंबर 2018 से 23 दिसंबर 2018 के मध्य आपकी यह इच्छा पूरी होगी।

सिंह राशि

शुक्र आपके आजीविका क्षेत्र के स्वामी ग्रह हैं। इस समय शुक्र मिथुन राशि में गोचरस्थ हैं। 9 जून 2018 से 5 जुलाई तक आपकी नौकरी बदलने की इच्छा पूरी हो सकती है। वहीं 1 सितंबर 2018 से 1 जनवरी 2019 तक यह मौका फिर से दोबारा आससकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के बुध ग्रह आपके कार्यक्षेत्र की घटनाओं को नियंत्रित करने वाले ग्रह हैं। आपकी नौकरी बदलने की इच्छा है तो 2 मई से 6 नवंबर के मध्य तक आपकी यह इच्छा पूरी हो जाएगी। यह माह नौकरी में बदलाव करने के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के कार्यक्षेत्र के स्वामी चंद्र ग्रह हैं। आपकी अगर नौकरी बदलने की इच्छा है तो 06 नवंबर से 23 दिसंबर के मध्य आपकी यह इच्छा पूरी हो जाएगी।

वृश्चिक राशि

आप 17 अक्टूबर से 16 नवंबर तक सूर्य इस साल तुला राशि में रहेंगे, यह समय आपके लिए बेहद उपयोगी है। नौकरी बदलने की इच्छा रखते हैं तो इस समय का पूरा उपयोग करें तो इच्छा जरूर पूरी होगी। वहीं इसके बाद 2 मई से 6 नवंबर तक नौकरी में परिवर्तन की कोशिशें सफल हो सकती हैं।

धनु राशि

आपकी राशि के कार्यक्षेत्र के स्वामी बुध हैं। बुध जब वृश्चिक, कुंभ, मेष और कर्क राशि में गोचर करते हैं उस समय कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां नौकरी में बदलाव की बनती हैं। ऐसे में 6 नवंबर से 23 दिसंबर तक के मध्य नौकरी में बदलाव कर सकते हैं।

मकर राशि

आपके कार्यक्षेत्र के स्वामी शुक्र हैं। आप 1 जनवरी 2019 से 29 जनवरी 2018 के मध्य आप नौकरी में बदलाव के बारे में ना सोचें, यह समय शुभ नहीं है। आप 23 दिसंबर 2018 से 5 फरवरी 2019 के मध्य नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। शुक्र और मंगल दोनों ग्रहों का गोचर आपको कार्यक्षेत्र में बदलाव देने वाला साबित होगा।

कुंभ राशि

दशमेश मंगल का मकर, मेष, मिथुन, कन्या और तुला राशि में गोचर करने की समयाविधि आपके लिए नौकरी में परिवर्तन बदलाव की संभावनाओं के विचारों को बल देती है। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 2 मई से 6 नवंबर के मध्य मंगल मकर राशि में रहने वाले हैं। इस समय आपको नौकरी परिवर्तन में सफलता प्राप्त हो सकती है।

मीन राशि

आपके लगन भाव और दशम भाव दोनों के स्वामी गुरु ग्रह हैं। गुरु ग्रह एक साल में केवल एक राशि बदलते हैं इसलिए आपके कार्यक्षेत्र में अच्छी और बुरी दोनों ही स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको परिवर्तन कम ही पसंद है लेकिन जब पानी सिर के ऊपर से जाए तब नौकरी बदलने के बारे में सोचेंगे। ऐसे में आपके लिए 6 नवंबर से 23 दिसंबर के मध्य आपको नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। यह आपके लिए शुभ समय है, इसका पुरा उपयोग करें।

Back to top button