अपनी राशि के अनुसार करें योग तो मिलेगी जिंदगी में कामयाबी

जीवन में ऊर्जा और गति को बढ़ावा देने के लिए भरपूर मात्रा में खेलकूद एवं कसरत, योगा, मार्शल आर्ट आदि सीखना जरूरी है। लेकिन अगर मनुष्य अपनी- अपनी राशि के अनुकूल योगा एवं व्यायाम करें तो शरीर को जल्द लाभ तो होगा ही इसका जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और भाग्योदय भी होगा। क्योंकि स्वस्थ तन और मन भाग्य व भविष्य को संवारने वाले साबित होते हैं। ज्योतिषाचार्य सह रत्न पारखी पं.धर्मेन्द्र झा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जीवन में थोड़ा सा बदलाव लाकर बड़ा लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने राशि के अनुकूल शारीरिक व्यायाम करने की सलाह सभी को दी है।अपनी राशि के अनुसार करें योग तो मिलेगी जिंदगी में कामयाबी

जानें किस राशि वाले को कौन सा व्यायाम करना चाहिए

मेष राशि: मेष राशि वाले जातक पूर्ण रूप से गतिशील रहते हैं। इनके शरीर में ऊर्जा का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग होता है। इस राशि वाले व्यक्तियों को गतिशील व्यायाम करना चाहिए। इनके लिए जॉगिंग से लेकर डांस करना अति लाभदायक रहेग।

वृष राशि: वृष राशि वाले जातक किसी भी कार्य को धीरे-धीरे किंतु समझदारी से करना पसंद करते हैं। इस राशि वाले व्यक्ति सुदृढ़ कद-काठी के होते हैं परंतु दुर्बल पाचन शक्ति के होते हैं। पुरुषों के लिए भार उठाना और औरतों के लिए जिम जाना लाभकारी है। इन्हें ध्यान योगा करना भी लाभ देता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले जातक उन पुरुषों से जल्द ऊब जाते हैं जिनमें गति नहीं होती। इन्हें सब कुछ शीघ्र कर लेने की अभिलाषा होती है। इन व्यक्तियों के लिए तैराकी करना, टेबल टेनिस खेलना बेहतरीन व्यायाम है।

कर्क राशि: कर्क राशि के मनुष्य घरेलू होते हैं। यह व्यक्ति शर्मीले स्वभाव के होते हैं। इन्हें ध्यान योगा, अनुलोम-विलोम और प्राणायाम करनी चाहिए।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले जातक में अंदर से प्रतिस्पर्धा की भावना कूट-कूट कर भरी रहती है। अत: इन्हें दिल से संबंधित व्यायाम, योगा अवश्य करनी चाहिए।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातक अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सतर्क रहते हैं। ये व्यायाम का आनन्द लेते हैं। इनके लिए हल्के और आरामदायक व्यायाम जैसे नियमित रूप से टहलना लाभकारी साबित होता है।

तुला राशि: इस राशि के व्यक्ति मित्रों के साथ व्यायाम करना पसंद करते हैं। जिम जाने से लेकर तैराकी, दौड़ना, ध्यान और योगा इन के लिए लाभदायक है।

वृश्चिक राशि: इस राशि वाले व्यक्ति अपनी बाह्य प्रवृत्ति के कारण अपने स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों में बराबर संलग्न रहते हैं। यह मजे और दिखावे के लिए जिम जाना पसंद करते हैं परंतु किसी भी कार्य को मन लगाकर करना पसंद करते हैं। इन्हें अपनी ऊर्जा के लिए भरपूर खेल कूद कसरत करनी चाहिए। इन्हें मार्शल आर्ट भी सीखना चाहिए।

धनु राशि: इस राशि के व्यक्ति खेलों में अधिक रुचि रखते हैं। बॉक्सिंग, हॉकी इनका पसंदीदा खेल है। इन्हें जॉगिंग और कराटे सीखना और सिखाना बहुत पसंद है।

मकर राशि: इस राशि वाले व्यक्ति यथार्थवादी होते हैं। इस राशि वाले व्यक्ति टीम के साथ हों या ना हो इन्हें कोई अंतर नहीं पड़ता। अत: इनका पसंदीदा खेल टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग है।

कुंभ राशि: इस राशि के व्यक्ति हर दिन कुछ नया करने की धुन में रहते हैं। ऐसा कुछ भी नहीं करते जो पुराना हो। ऐसे व्यक्ति को जल या हवा पर आधारित खेल अधिक पसंद होता है। दौड़ना, रस्सी कूदना इन के लिए लाभकारी है।

मीन राशि: इस राशि वाले व्यक्ति तैराकी में अधिक रुचि लेते हैं। सुबह शाम टहलना इनका पसंदीदा व्यायाम है।

Back to top button