अपनी राशि के अनुसार इस प्रकार करे भगवान की पूजा, जल्दी बरसेगी कृपा

अपने जीवन की सभी मनोकामनाओं की पूर्ती और इच्छाओं के भरण के लिए व्यक्ति भगवान की पूजा-अर्चना करता हैं और चाहता है कि भगवान प्रसन्न होकर उसकी सभी मुराद पूरी कर दे। लेकिन इसके लिए केवल पूजा करना ही काफी नहीं होता है बल्कि राशि के अनुसार पूजा की जानी चाहिए। जी हाँ, अगर राशि के अनुसार पूजा की जाए तो भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं और मनचाहा आशीर्वाद देते हैं। तो आइये जानते हैं राशी के अनुसार व्यक्ति की समस्या और उन्हें कैसे दूर किया जाए उसके बारे में।अपनी राशि के अनुसार इस प्रकार करे भगवान की पूजा, जल्दी बरसेगी कृपा

* मेष

इनकी सबसे बड़ी समस्या मन की चंचलता होती है। इन्हें हनुमान जी की उपासना से लाभ होगा। पूजा में लाल फूलों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

* वृष

इनकी सबसे बड़ी समस्या जिद्दी स्वभाव है। इसके लिए शिव जी की पूजा करें और इन्हें पूजा में सफेद चन्दन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

* मिथुन

दुविधा में होना इनकी सबसे बड़ी समस्या है। इसके लिए श्री कृष्ण की पूजा करना सर्वोत्तम है। पूजा में गुग्गल की धूप का इस्तेमाल करने से लाभ होगा।

* कर्क

इनकी सबसे बड़ी समस्या है ज्यादा भावनात्मक होना। इनके लिए शिव जी की उपासना करना शुभ होगा। पूजा में शंख का प्रयोग करें, इसे जरूर बजाएं।

* सिंह

इनकी सबसे बड़ी समस्या है, जीवन में ज्यादा संघर्ष होना। इसके लिए सूर्य देव की उपासना करें। आप पूजा में रोली का प्रयोग जरूर करें।

* कन्या

आपकी सबसे बड़ी समस्या है, जरूरत से ज्यादा धन के पीछे भागना। इसके लिए आपको मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। आपको पूजा में शुद्ध घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए।

* तुला

इनकी सबसे बड़ी समस्या है लापरवाह होना। आप भगवान कृष्ण की पूजा करें। पूजा में सफेद फूलों का प्रयोग करना लाभदायक होगा।

* वृश्चिक

जिंदगी का धीरे चलना इनकी सबसे बड़ी समस्या है। इसके लिए इन्हें हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए। पूजा में तुलसी जरूर चढ़ाएं।

* धनु

समस्या आपकी वाणी के साथ है। इसके लिए आपको सूर्य की उपासना जरूर करनी चाहिए। प्रसाद में सफेद मिठाई चढ़ाना शुभ होगा।

* मकर

इनकी सबसे बड़ी समस्या है, अपनी सेहत के प्रति लापरवाही। इसके लिए शिव जी की उपासना करें। पीले रंग के आसन पर बैठकर पूजा करना सर्वोत्तम होगा।

* कुंभ

इनकी समस्या जरूरत से ज्यादा दूसरों के चक्कर में रहना है। इन्हें भगवान कृष्ण की उपासना जरूर करनी चाहिए। पूजा में चंदन की खुशबू वाली धूप का इस्तेमाल करें।

* मीन

इनकी सबसे बड़ी समस्या जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही है। इसके लिए भगवान गणेश की उपासना करें। प्रसाद में लड्डू चढ़ाना लाभदायक होगा।

Back to top button