अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली की सातवीं डबल सेंचुरी पर दी अपनी ऐसी प्रतिक्रिया…..

India vs South Africa Anushka Sharma on Virat Kohli: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर का सातवां दोहरा शतक जड़ा। ऐसा करने वाले वे भारत के पहले खिलाड़ी और कप्तान बन गए हैं। इसी डबल धमाल पर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है।

विराट कोहली की सातवीं डबल सेंचुरी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिकट इंस्टाग्राम के हैंडल पर एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है। इस इंस्टा स्टोरी में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली का फोटो लगाया है, जिसमें वे शतक के बाद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने विराट की इस तस्वीर के ऊपर तीन दिल भी लगाए हैं। आप भी देखिए ये तस्वीर

कोहली ने खेली विराट पारी

दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली का साल 2019 में ये पहला टेस्ट शतक था, जिसे उन्होंने दोहरे शतक में बदल दिया। विराट कोहली पहली पारी में 254 रन बनाकर नाबाद लौटे। कप्तान कोहली का ये टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर है। इस पारी में विराट कोहली नाबाद लौटे, क्योंकि रवींद्र जडेजा के 91 रन पर कैच आउट होने के बाद उन्होंने पारी की घोषणा कर दी। विराट कोहली ने तिहरे शतक के बारे में ना सोचकर टीम के बारे में सोचा और 600 रन के बाद पारी घोषित कर दी।

कोहली के इस विराट फैसले का नतीजा ये रहा कि भारतीय तेज गेंदबाजों ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट गिरा दिए। दोनों सलामी बल्लेबाजों (डीन एल्गर और एडन मार्क्रम) के अलावा नंबर चार पर खेलने आए तेंबा बवूमा भी चलते बने। ये तीनों ही खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। बता दें कि विराट कोहली भारत की ओर से सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Back to top button