अनुराग ठाकुर ने कहा की देश को अगर विश्व गुरु बनाना है तो 50 वर्षों तक सब कुछ समर्पित कर दें..

देश को अगर विश्व गुरु बनाना है तो 50 वर्षों तक सब कुछ समर्पित कर दें। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ईस्ट आफ कैलाश स्थित श्रीराधा पार्थसारथी मंदिर के रजत जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 21वीं शताब्दी में भारत को अगर विश्व गुरु बनाना है तो 50 वर्षों तक भारत माता के लिए सब कुछ समर्पित कर दीजिए। केंद्रीय मंत्री रविवार को ईस्ट आफ कैलाश स्थित श्रीराधा पार्थसारथी मंदिर के रजत जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

‘इस्कान ने दुनिया में 750 मंदिर बनाने का काम किया है’

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रभुपाद जी महराज 1965 में अमेरिका गए और 1966 में न्यूयार्क में इस्कान मंदिर की स्थापना की। आज इस्कान ने दुनिया में 750 मंदिर बनाने का काम किया है। स्वामी जी ने इंटरनेशनल सोसाइटी फार कृष्णा की स्थापना की थी, जिसके जरिये दुनिया में हरे रामा, हरे कृष्णा आंदोलन को आगे बढ़ाया। मकसद यह था कि दुनिया में वैदिक साहित्य का प्रचार-प्रसार किया जा सके।

‘वसुधैव कुटुंबकम है जी-20 की थीम’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत जी-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। भारत ने इसकी थीम वसुधैव कुटुंबकम रखी है। आज जब संपूर्ण विश्व आतंकवाद और अलगाववाद से जूझ रहा है, ऐसे में श्री राधा पार्थसारथी मंदिर लोगों के अंदर उत्साह और उमंग का संचार कर रहा है। इस मौके पर गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज ने कहा कि देश के हर विश्व विद्यालय में गीता का पाठ्यक्रम रखा जाना चाहिए।

Back to top button