अगर सपने में दिखे इंद्रधनुष तो जानिए आपके लिए यह शुभ होगा या अशुभ

जिंदगी में होने वाली घटना का आभास कभी कभार सपनों में भी हो जाता है। हर सपने का एक खास मतलब होता है, जो व्यक्ति को कोई न कोई संकेत देता है। अधिकतर लोग इन सपनों को सुबह होते ही भूल जाते हैं और कुछ इनके संकेत समझने में सफल रहते हैं। सपने में आग, पानी के अलावा सात रंग यानी इंद्रधनुष का दिखना भी आपके शुभ-अशुभ से जुड़ा होता है।

अगर सपने में दिखे इंद्रधनुष तो जानिए आपके लिए यह शुभ होगा या अशुभअगर कोई शादीशुदा पुरुष सपने में इन्द्रधनुष देखता है तो ये उसके लिए शुभ होता है। इसका मतलब आने वाले समय में उसको खुशी मिलने वाली हैं।
वहीं अगर इन सात रंगों को कोई विवाहित स्‍त्री अपने सपने में देखें तो उसके लिए ये अशुभ होता है। इस तरह के सपने का मतलब आने वाले समय में उसे लंबे समय तक अपने पति से अलग रहना पड़ सकता है।
 
इन्द्रधनुष को अपने सपने में अगर कोई अविवाहित पुरुष या स्‍त्री देखें तो मतलब उनकी शादी में देरी होने वाली है, लेकिन इसका शुभ संकेत ये है कि उनको योग्य जीवनसाथी मिलेगा।
 

किसी व्यापारी द्वारा सपने में इंद्रधनुष को देखना बड़ा अशुभ होता है। इस तरह का सपना चेतावनी देता है कि आने वाले समय में उसका अपने व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है। 
 
Back to top button