अगर सपने में आपको दिखाई दें ये चीज़ें, तो भूलकर भी दूसरों को न बताएं वरना…

आम तौरपर देखा जाता है कि हम रात में जो भी सपना देखते हैं वो सुबह तक भूल जाते हैं। लेकिन, कुछ सपने ऐसे होते हैं जो सुबह पूरी तरह से याद रहते हैं। जो सपने हमें याद रहते हैं वो हम किसी न किसी से बता देते हैं। लेकिन, आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन सपनो के बारे में जो आपको किसी से भी शेयर नहीं करना चाहिए। 3 तीन चीजें सपने में दिखे तो किसी से न बताएं क्योंकि इसका असर आपके ऊपर नकारात्मक होता है। ये बात तो आप सभी जानते हैं कि सपने सभी को आते हैं और हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरुर होता है। लेकिन, साइंस की दुनिया में सपने देखने को कैमिकल इमबैलेंसिंग (केमिकल लोचा) माना जाता है। अगर आप कोई सपना देखते हैं तो उसका अर्थ इस बात पर निर्भर करता है कि अपने सपना कब देखा और सपना क्या था।अगर सपने में आपको दिखाई दें ये चीज़ें, तो भूलकर भी दूसरों को न बताएं वरना…

हर सपने का होता है खास अर्थ

अक्सर यह माना जाता है कि सपनों में हम वही देखते हैं जो हम दिनभर सोचते हैं या फिर जो हम अपने जीवन में पाना चाहते हैं। लेकिन हकीकत इससे अलग है। क्योंकि हमें कभी-कभी सपने में खुद को या किसी दुसरे को मरते हुए देखते हैं। लेकिन, क्या हम स्वयं ऐसा सोच सकते हैं? सपना कुछ भी हो सकता है। लेकिन, हर सपने का उसी रुप में सही होना संभव नहीं है। शास्त्रीय और प्राचीन विधाओं से सपने में छिपे रहस्य को जानना संभव है। ऐसा माना जाता है कि सपने में हम जो कुछ भी देखते हैं अक्सर उसका उलटा होता है। जैसे यदि सपने में किसी की मौत दिखे, तो उस विशेष व्यक्ति की आयु बढ़ जाती है। इसी तरह किसी के सपने में मृत परिजन अपना क्रोध दिखाता है, तो इसका अर्थ है कि वह आपसे कुछ चाहता है।

3 तीन चीजें सपने में दिखे तो किसी से न बताएं वरना

आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जिक्र कभी भी किसी से नहीं करना चाहिए। अगर आप इस तरह के सपने देखते हैं तो इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या फिर पार्टनर से भी नहीं बताएं। ये 3 तीन चीजें सपने में दिखे तो किसी से न बताएं।

सपने में सांप का दिखना

हम में से हर कोई कभी न कभी सपने में सांप देखता है। दरअसल, यह एक बेहद शुभ संकेत है। अगर आप सपने में सांप देखे तो अपना सपना किसी को न बताएं। ज्योतिषी के मुताबिक, सपने में सांप देखने का अर्थ भविष्य में मान-सम्मान मिलना है। अगर आपको सपने में सांप दिखे तो किसी को न बताएं। क्योंकि, ऐसे सपनों के बारे में किसी से बताने पर इसका प्रभाव कम हो जाता है।

नदी किनारे बैठे दिखाई देना

सपने में खुद को नदी किनारे बैठे देखें तो इसे किसी से न बताएं। इसके अलावा, खुद को नदी में तैरता या जंगल में भटकते देखें तो भी किसी से न बताएं। क्योंकि, ये सपने भविष्य में अच्छे समय के संकेत हैं। इस प्रकार के सपने का भी जिक्र किसी के साथ नहीं करना चाहिए। इसका प्रभाव कम हो जाता है।

सपने में मृत्यु देखना

अगर आप सपने में खुद को या किसी दूसरे को मरते हुए देखते हैं तो घबराएं नहीं। यह एक शुभ संकेत है। लेकिन, ऐसा सपना देखने के बाद लोग तुरंत किसी न किसी को बता देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे सपने का प्रभाव कम हो जाता है। इस प्रकार के सपने का अर्थ है कि आपको अपनी सभी परेशानियों से मुक्ति मिलने वाली है। इस प्रकार के सपने को भी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए इससे सपने का प्रभाव कम हो जाता है

Back to top button