अगर रोजाना खाएं सिर्फ ये चीजें, तो कभी नहीं  खराब होगा आपका लिवर  

लिवर हर इंसान के शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। अगर व्यक्ति का लिवर सही है तो समझो कि वह पूरी तरह से स्वस्थ है। लेकिन कई लोगों को इसके कार्यों और मानव शरीर में इसके योगदान के बारे में पता नहीं होता है। यह रक्‍त को शुद्ध करने के साथ ही भोजन को पचाने में मदद भी करता है। इससे बने बाइल जूस से खाना पचाने में मदद मिलती है। लेकिन हमारी बुरी आदतों जैसे ज्‍यादा तले भुने खाना, एक्‍सरसाइज न करना, जरूरत से ज्यादा धूम्रपान करना और शराब पीना जैसी बुरी लत का लिवर पर बहुत असर पड़ता है। अधिक दबाव पड़ने पर लिवर सही तरीके से विषाक्त पदार्थों को बाहर नहीं निकाल पाता।अगर रोजाना खाएं सिर्फ ये चीजें, तो कभी नहीं  खराब होगा आपका लिवर  लेकिन कई ऐसे खाद्य पदार्थों है जो स्वाभाविक रूप से लीवर को साफ कर सकते हैं। प्राकृतिक क्षमता उत्तेजक इन खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थों को साफ किया जा सकता है। जब इस अंग को किसी प्रकार की क्षति पहुंचती है तो इससे आपके स्‍वास्‍थ्‍य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। डॉक्टर्स का कहना है कि लिवर में खराबी होने पर उम्र भी प्रभावित होती है। आज हम आपको लिवर को सुरक्षित रखने के कुछ आसान उपाय बता रहे हैं।

  • प्रतिदिन सुबह नाश्‍ते से पहले एक चम्‍मच जैतून तेल में एक छोटा चम्‍मच नींबू का रस मिला कर पीएं। यह आपके लिवर के स्‍वास्‍थ्‍य का पूरा ख्‍याल रखेगा। लेकिन अगर आप इसका सेवन कर रहें हैं तो आपको सिगरेट, शराब तंबाकू के अलावा बेकार खानपान से दूर रहना होगा। अपने डाइट में हेल्‍दी खानपान को शामिल करें और प्रतिदिन एक्‍सरसाइज जरूर करें। 
  • लिवर को मजबूत बनाने में लहसुन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लहसुन की एक छोटी सी सफेद कली में लिवर एंजाइम को सक्रिय करने की क्षमता होती है। जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलवाने में मदद करती हैं। साथ ही लहसुन में उच्‍च मात्रा में मौजूद ऐलिसिन और सेलेनियम, दोनों ही तत्‍व लीवर की सफाई करने में मदद करते हैं।
  • विटामिन ए युक्त पदार्थों की कमी से एक तरफ जहां आप बीमार पड़ सकते हैं। वहीं अगर आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो यह आपके लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • साबुत अनाज में विटामिन बी कॉमप्‍लेक्‍स अच्‍छी मात्रा में पाया जाता है। विटामिन बी कॉमप्‍लेक्‍स फैट को बैलेंस और लिवर के फंक्शन को सही रखता है। ब्राउन राइस, मल्‍टी ग्रेन और सोया आटा लिवर के लिए बहुत अच्‍छे माने जाते हैं।
  • कार्बनिक तेल जैसे ऑलिव ऑयल का सेवन अगर सही मात्रा में किया जाए तो यह लीवर के लिए बहुत अच्‍छा होता है। यह लीवर के लिए एकदम सही लिपिड आधार प्रदान करता है। जिससे शरीर हानिकारक विषाक्त पदार्थों को सोख सकता है और लीवर का कार्य आसान हो जाता है।
  • लिवर को मजबूत रखने के लिए रोज एक एंटीओक्सिडेंट से भरपूर सेब को खाएं। हम रोजमर्रा में जो कुछ भी जहरीले पदार्थ खाते हैं उसे लिवर शरीर से साफ करता है। इसलिए लिवर का मजबूत होना और साफ होना बहुत जरूरी है। सेब में मौजूद पेक्टिन नामक तत्‍व शरीर को शुद्ध और पाचन तंत्र से विषाक्त पदार्थों को रिलीज करने के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण होता है।
Back to top button