अगर मौत के समय साथ में हो ये चार चीजें तो जरूर मिलता है मोक्ष !

जन्म है तो मृत्यु भी एक सत्य है। जिसका सामना कब और कैसे हो जाये यह किसी को पता नहीं होता है। मौत से न तो कोई बच पाया है और न ही बच सकता है। जो जीवित है उसे एक न एक दिन मरना है, यही विधि का विधान है। इसके बाद भी लोगों अपने चंद दिनों के जीवन को बेहतर बनाने और ज्यादा से ज्यादा धन कमाने के लिए गलत रास्ते को भी अपना लेते हैं। तो आइये जानते की मौत के समय कोनसी चीजें हो साथ-अगर मौत के समय साथ में हो ये चार चीजें तो जरूर मिलता है मोक्ष !

# अगर मौत के दौरान तुलसी का पत्ता या पैधा सिर के पास हो तो यमदूत का भय नहीं रहता। पुराणों के अनुसार, तुलसी भगवान विष्णु को काफी पंसद है, शायद यही कारण है कि ये भगवान विष्णु के सिर पर विराजित हैं।

#  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर मौत के समय मुंह में गंगाजल दिया जाए या सिर के पास रखा जाए तो उस व्यक्ति का तन-मन शुद्ध माना जाता है।

#  यह एक पवित्र ग्रंथ है। मौत से पहले अगर किसी व्यक्ति के सामने गीता का पाठ किया जाए तो व्यक्ति का तन और मन का मोह दूर होता है।

# मृत्युशैय्या पर लेटे व्यक्ति के लिए रामायण का पाठ करना काफी लाभदायक माना गया है। क्योंकि भगवान राम भी विष्णु के अवतार हैं, लिहाजा इस ग्रंथ में भगवान विष्णु के रामावतार की कथा है, जिसे सुनने से मन आनंद से भर आता है।

Back to top button