अगर जान जाएंगे ये राज, तो हमेशा अपने पास रखने लगेंगे लहसुन

लहसुन में पाए जानेवाले कई पोषक तत्व हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक माने गए हैं। लहसुन को सबसे हेल्दी चीज़ों में से एक माना गया है। लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता बल्कि इसे खाने के अनेक हेल्दी फायदे भी हैं। लहसुन खाने से शरीर को विटामिन ए,बी और सी के साथ आयोडीन, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्निशियम जैसे कई पोषक मिलते हैं। रोज़ाना लहसुन खाने से शरीर ताकतवर होता है और त्वचा की चमक भी बढ़ती है। खाने के साथ ही लहसुन को अपने पास रखना भी कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है… 

1- अगर आप चाहते हैं कि आपकी रात एक बेहतर नींद के साथ गुज़रे तो फिर सोने से पहले लहसुन को अपने तकिए के नीचे रख दीजिए। तकिए के नीचे लहसुन रखने से अच्छी नींद आती है।

2- लहसुन को जेब में रखना भी शुभ माना जाता है, इसलिए कई लोग सौभाग्य के लिए अपनी जेब में हमेशा लहसुन को रखते हैं।

3- लहसुन को तकिए के नीचे रखने और अपनी जेब में रखने से आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है क्योंकि लहसुन नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर देता है।

4- कई लोग लहसुन का उपयोग धूपदान और बर्तनों को साफ करने के लिए करते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है।

Back to top button