अगर आप टाइम से पहले लाना चाहती है अपने पीरियड तो करें ये घरेलू उपचार…

नियमित समय पर होने वाला माहवारी या मासिक धर्म, मासिक चक्र या मेंसुरेशन साइकिल कहलाता है।सामान्य रूप से एक मासिक साइकल 28 दिनों का होता है। सामान्य रूप से दो पीरियड के बीच के समय 28 से 30 दिनों का अंतर होता है। लेकिन कभी कुछ विशेष कारणों से पीरियड देरी से आते हैं। यानि ये अंतर बड़ जाता है।अगर आप टाइम से पहले लाना चाहती है अपने पीरियड तो करें ये घरेलू उपचार...

पीरियड्स जल्दी लाने के उपाय:

# गाजर और चुकंदर का रस शरीर में खून की कमी को तुरंत पूरा कर देता है। इसलिए यदि आप एनीमिक हैं और माहवारी के देर से आने की समस्या से परेशान हैं तो यह उपाय राम बान की तरह काम करता है।

# मसालेदार चीज: मसालेदार खाने की तासीर गरम होती है जो माहवारी को कभी-कभी रोक देती है और पीरियड साइकल में ब्रेक आ जाता है। इसलिए पीरियड जल्दी लाने हों तो मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए।

# छाछ: रोजाना एक गिलास बटर मिल्क या छाछ के पीने से भी पीरियड के देर से आने वाली परेशानी से छुटकारा मिल जाता है।

# अंगूर जूस: अंगूर के जूस का एक गिलास दिन में दोनों वक़्त यानि सुबह और शाम लेने से भी पीरियड जल्दी आ जाते हैं।

# अंजीर: अंजीर की दो-तीन कलियों को पानी में उबाल कर सुबह इस पानी को पीने से बहुत फायदा होता है। अंजीर का पानी न केवल माहवारी के दर्द में आराम देता है साथ में यह पीरियड को नियमित करने का उपाय भी होता है।

Back to top button