अगर आपको भी मिलते हैं ऐसे संकेत, तो समझ जाइए बहुत जल्द होने वाले है मालामाल…

आने वाले कल के बारे में कोई नहीं जानता हैं कि क्या होने वाला हैं लेकिन ज्योतिष व वास्तुशास्त्र में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जिनकी मदद से आने वाले समय के शुभ-अशुभ होने के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। जी हां, हमारे आसपास कई ऐसे संकेत दिखाई देते हैं जो आपके जीवन से जुड़े होते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन में धन प्राप्ति की ओर इशारा करते हैं। तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में।

काली चींटी का मुंह में चावल लाना

गर्मियों में घर पर चींटिंयां आना आम बात है। मगर कहीं काली चींटी मुंह में चावल का दाना लिए दिखे तो यह शुभ माना जाता है। इसके मतलब है कि आपपर जल्दी ही धन की देवी लक्ष्मी की कृपा होने वाली है।

घर के दरवाजे पर गाय का आना

हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है। मान्यता है कि इसमें देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में घर के दरवाजे पर गाय का आना व उसका रंभाना शुभ माना जाता है। यह भविष्य में लाभ होने की ओर संकेत करता है। साथ ही जीवन में धन संबंधी परेशानी दूर होकर आर्थिक स्थिति में सुधार होने की ओर इशारा मिलता है।

माथे पर छिपकली गिरना

माथे पर छिपकली गिरने पर लोग अक्सर डर व परेशान हो जाते हैं। मगर ज्योतिष व वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह बेहद ही शुभ माना जाता है। जी हां, ऐसा होना धन आगमन की ओर इशारा करता है।

घर में तोता आना

अगर कोई तोता उड़कर अचानक आपके घर आ जाएं तो यह बेहद ही शुभ माना जाता है। इसके साथ ही तोते का पंख फड़फड़ाना और बोलना जीवन में अच्छे दिन आने की ओर संकेत करता है।

शरीर के अंगों का फड़कना

अक्सर हम शरीर के अंग फड़कने का सामना करते हैं। वास्तु के मुताबिक, ये हम पर अपना शुभ व अशुभ प्रभाव डालते हैं। अगर बाजू के बीच का हिस्सा फड़के तो समझ जाएं कि आपको धन लाभ होने वाला है।

Back to top button