नोट पर एक नंबर पैनल होता है, जिसमें छोटे से बड़े आकार में संख्या लिखी होती है।
आरबीआई द्वारा जारी नोट पर एक ज्योमेट्रिक पैटर्न है, जो गांधी जी की तस्वीर के बिल्कुल करीब है।
नोट को तिरछा करने पर सिक्योरिटी थ्रेड का रंग रहे से नीले में बदलता है।
दृष्टिबाधित ऐसे पहचानें
दृष्टिबाधित लोग भी नोटों की पहचान कर सकते हैं। नोट के आगे के हिस्से पर बाईं और दाईं ओर सात लाइन बनी होती हैं। आयताकार आकृति में उभरे अक्षरों में नोट की कीमत लिखी होती है। नोट पर महात्मा गांधी की आकृति और अक्षरों में लिखी कीमत उभरी हुई होती है। इसके साथ ही नोट पर अशोक स्तंभ की आकृति भी उभरी हुई होगी।
यदि आपको नकली नोट की पहचान करने में कोई दिक्कत हो रही है तो आप paisaboltahai.rbi.org.in वेबसाइट पर नए नोट की पूरी जानकारी फोटो और ग्राफिक्स के साथ समझ सकते हैं। इस वेबसाइट पर सभी नोट के फीचर्स की जानकारी मिलेगी।