अंशिका मिश्रा को अंतरराष्ट्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार 2020 से नवाजा जाएगा….

शिक्षा क्षेत्र इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा में अध्ययनरत प्रतिभाशाली छात्रा अंशिका मिश्रा को अंतरराष्ट्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार 2020 से नवाजा जाएगा। आगामी 15 फरवरी को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में यह सम्मान मिलेगा।

DJLAÔdVFIYF

इसकी सूचना संबंधित संस्था की ओर से भेजे गए पत्र के जरिए दी गई है। सम्मानित किए जाने के लिए उसे आमंत्रित भी किया गया है। कार्यक्रम में भूटान, नेपाल, बैंकॉक, मलेशिया, श्रीलंका समेत कई देशों की नामचीन हस्तियां प्रतिभाग करेंगी। संस्था के प्रमुख रोहित सदाना ने बताया कि अंशिका मिश्रा का चयन उक्त पुरस्कार के लिए किया गया है। अंशिका ने भारत के सभी जिलों का नाम छह मिनट 26 सेकेंड में सुनाकर जिले का नाम पूरे देश मे रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि यह उपलब्धि गौरव की बात है।

Back to top button