हॉकी से बर्खास्त कोच ओल्टमंस अपना नया कार्यभार संभालने वापस आये भारत

हॉकी से बर्खास्त कोच रोलंट ओल्टमंस की भारत वापसी हो गई है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने हॉकी इंडिया से निकाले गए ओल्टमंस को भोपाल और ग्वालियर समेत, सूबे के तमाम हॉकी सेंटर्स का विकास करने के लिए सलाहकार नियुक्त किया है।
हॉकी से बर्खास्त कोच ओल्टमंस अपना नया कार्यभार संभालने वापस आये भारतबता दें कि हॉकी इंडिया ने करीब दो महीने पहले ही डच कोच रोलंट ओल्टमंस को बर्खास्त किया गया था। काफी लंबी मीटिंग के बाद यह फैसला किया गया था कि ओल्टमंस के पास भारतीय हॉकी के लिए अब कोई विजन नहीं बचा है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इस महीने की दो तारीख से अपना नया कार्यभार संभालने वाले ओल्टमंस के मध्यप्रदेश सरकार के साथ यह करार एक जनवरी 2021 तक का होगा। इस नई भूमिका के बारे में ओल्टमंस ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि, ‘वह सूबे के खेल निदेशक और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के साथ अपने अनुभव को साझा करके मध्य प्रदेश की हॉकी एकेडमियों की हालात को सुधारने की कोशिश करेंगे।’

मालूम हो कि ओल्टमंस साल 2013 में हॉकी के बतौर हाइ परफॉर्मेंस डायरेक्टर भारत आए थे। जिसके बाद साल 2015 में उन्हें टीम इंडिया का चीफ कोच भी नियुक्त किया गया था। करीब दो साल के उनके कार्यकाल के बाद इसी साल सितंबर में हॉकी इंडिया ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था।

 
Back to top button