हैरतअंगेज: टाइगर ने महिला ट्रेनर के साथ अपने पिंजरे में किया ये, देखिए वीडियो !

प्रकृति ने इस पृथ्वी पर हर तरह के जीव बनाए हुए हैं। कुछ बहुत प्यारे हैं तो कुछ बहुत ही खतरनाक हैं। लेकिन लोगों का मानना है कि इस पृथ्वी पर इंसान से ज्यादा खतरनाक कोई जीव नहीं है। खैर ये तो कहने की बात है, लेकिन सच में कुछ ऐसे जीव हैं जिनसे इंसान भी डरते हैं। उनमे से एक हैं बंगाल टाइगर! इसे देखकर अच्छे- अच्छे शूरमाओं की हालत खराब हो जाती है।

हैरतअंगेज: टाइगर ने महिला ट्रेनर के साथ अपने पिंजरे में किया ये, देखिए वीडियो !

कुछ सालों पहले दिल्ली के एक चिड़ियाँ घर में एक ऐसी घटना घटी थी, जिसने लोगों के रातों की नींद छीन ली थी। लोग कई दिनों तक उस घटना की वजह से डर से सहमे हुए थे। दरअसल एक लड़का गलती से बाघ के पिंजरे में चला जाता है, कुछ देर तो बाघ उसके साथ खेलता रहा फिर उसे उठाकर ले गया। ऐसी ही एक घटना अमेरिका के फ्लोरिडा में घटी है। हालांकि यह घटना भारत की घटना से थोड़ी अलग है। इसमें टाइगर किसी आम इंसान को नहीं बल्कि एक महिला ट्रेनर को ही अपने पिंजरे में खींचकर ले गया।

दरअसल फ्लोरिडा में एक महिला टाइगर ट्रेनर को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा क्योंकि महिला के ऊपर उसके अपने ही टाइगर ने हमला कर दिया। महिला ट्रेनर को टाइगर पैर पकड़कर खींचने लगा और उसे अपने पिंजरे की तरफ ले जाने लगा। टाइगर को देखने आये बच्चों ने पुरे हादसे को अपनी आँखों से देखा और काफी डर गए। महिला ट्रेनर का नाम विसेंटा पेजेस बताया गया है और जिस टाइगर ने उसपर हमला किया उसकी उम्र 2 साल थी। यह सब देखकर एक दूसरा ट्रेनर महिला की मदद के लिए पहुँच गया और टाइगर को रॉड से बुरी तरह पीटने लगा।

https://youtu.be/RQe1BRx21TI

Back to top button