हाथों से निकल रही है स्किन, तो आज ही अपनाएं ये 5 आसान घरेलू टिप्स

अक्सर मौसम के बदलने से कई लोगों को स्किन पीलिंग या स्किन छुटने की शिकायत हो जाती है। वक्त रहते अगर इसका ख्याल नहीं रखा तो यह भयानक रूप भी ले सकती है। वैसे तो इसमें किसी तरह का कोई दर्द नहीं होता, लेकिन लोगों को थोड़ा काम करने में परेशानी होती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसा घरेलू नुस्खें जिन्हें अपनाकर आप इससे निजात पा सकते हैं…हाथों से निकल रही है स्किन, तो आज ही अपनाएं ये 5 आसान घरेलू टिप्स

गर्म पानी
रोजाना एक कटोरे गुनगुने पानी में 10 मिनट तक अपने हाथों को भिगो कर रखें। आप चाहे तो पानी में शहद और नींबू का रस भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से आपके हाथों की स्किन नरम होगी और शुष्क स्किन बंद हो जाएगी।

विटामिन ई युक्त तेल
स्किन पीलिंग से छुटकारा पाने के लिए आप विटामिन ई युक्त तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस तेल से रोजाना मालिश करने से आपको राहत मिलेगी।

जई
एक कटोरे गुनगुवे पानी में कुछ जई को भिगो दें। कुछ देर में जब जई मुलायम हो जाएं तो आप इसमें 10 से 15 मिनट तक अपने हाथ डुबोएं। उसके बाद अपने हाथों को साफ पानी से धो लें। इसके बाद हाथों में हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं।

ऐलोवेरा जेल
रोजाना सोने से पहले अपने हाथों की ऐलोवेरा जेल से मालिश करें और सुबह उठकर अपने हाथों को गुनगुने पानी से धो लें। फिर मॉइश्चराइजर लगाएं।

Back to top button