हस्तरेखा शास्त्र में बताया है कैसे होते हैं भाग्यशाली स्त्रियों के हाथ, आप भी जानिए…

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में कुछ खास निशान होते हैं जो हर इंसान के भविष्य में हाेने वाली अच्छी-बुरी बातों का संकेत देते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में पुरुषों के अलावा स्त्रियों के हाथों में बनने वाले निशानों के बारे में भी बताया गया है। इसके अनुसार भाग्यशाली स्त्रियों के हाथों में कुछ खास शुभ निशान होते हैं। जिनके प्रभाव से उनको धन लाभ, सुख-संपत्ति और पैसा मिलता है। ये शुभ निशान बहुत कम हथेलियों में होते हैं।हस्तरेखा शास्त्र में बताया है कैसे होते हैं भाग्यशाली स्त्रियों के हाथ, आप भी जानिए...
1 – किसी स्त्री की हथेली में कमल या मछली जैसी आकृति बन रही हो तो उसका जीवन सुख और सुविधाओं से भरा होता है।
2 – किसी स्त्री के हाथ में रथ या ध्वजा का निशान बना होता है तो उसका जीवनसाथी बड़ा अधिकारी होता है।
3 – जिस स्त्री की दाहिनी हथेली में तराजू और बांई हथेली में हाथी या बैल जैसा निशान बन रहा हो उसका जीवनसाथी बड़ा बिजनेस मेन होता है।
4 – स्त्री की हथेली में शंख, चक्र या पद्म का चिन्ह होता है तो उसका पुत्र बड़ा आधिकारी या राजा समान जीवन जीने वाला होता है।
5 – जिस स्त्री की हथेली गुलाबी या हल्की लालिमा लिए हो और हाथों में स्वस्तिक का निशान बनता हो तो ऐसी स्त्रियां जहां रहती हैं वहां पैसों की कमी नहीं होती।
6 – जिस स्त्री की हथेली के बीच में स्पष्ट त्रिभुज या धनुष जैसा निशान होता है उसको हर तरह का सुख मिलता है और वो भाग्यशाली होती हैं।
Back to top button