स्व0 सुधाकर सिंह के परिजनों को 50 लाख रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा…

  • मुख्यमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश में कर्तव्यपालन के दौरान अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले जनपद प्रतापगढ़ निवासी सेना के जवान श्री सुधाकर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
  • परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण स्व0 सुधाकर सिंह के नाम पर करने की भी घोषणा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अरुणाचल प्रदेश में कर्तव्यपालन के दौरान अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले जनपद प्रतापगढ़ निवासी सेना के जवान श्री सुधाकर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री जी ने स्व0 सुधाकर सिंह के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण स्व0 सुधाकर सिंह के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री जी ने स्व0 सुधाकर सिंह के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जायेगी।
———–

Back to top button