सूर्य आए वृष राशि में, अगले एक महीने आपकी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानिए!

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, नौ ग्रह होते हैं जिनका हर राशि से अपना अलग संबंध होता है। इसमें जैसे ही ग्रहों का एक राशि से दूसरे राशि में स्थान परिवर्तन होता है उसका अन्य सभी राशियों पर भी प्रभाव पड़ता है। यह प्रभाव अच्छे व बुरे होंगे यह जन्मकुंडली और ग्रहों की दशाओं पर निर्भर करता है। ऐसे इस हफ्ते कल यानी 15 मई को सूर्य वृषभ राशि में सुबह 5 बजकर 19 मिनट में वृषभ राशि में गोचर करेगा और 15 जून तक इसी राशि में बना रहेगा। आइए जानें इसका अन्य राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव…सूर्य आए वृष राशि में, अगले एक महीने आपकी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानिए!मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर मिश्रित प्रभाव लेकर आ रहा है। सूर्य आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेगा, इसके परिणामस्वरूप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आपको सलाह दी जाती है। ऐसे बेवजह के विवादों में फंसने से आप बच जाएंगे। छात्रों के लिए यह गोचर लाभदायक सिद्ध होगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख़्याल रखना होगा। कुल मिलाकर परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।

वृषभ
गोचर के दौरान सूर्य आपकी राशि में ही गोचर करेगा। इस कारण से इस गोचर का सबसे अधिक प्रभाव आप पर पड़नेवाला है। इस दौरान अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखने से लाभ होगा। दापंत्य जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने के लिए मिल सकता है। बेहतर तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। इसके अलावा जीवनसाथी के प्रमोशन या आय-वृद्धि की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहज भाव रखने से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

मिथुन
सूर्य ग्रह आपकी राशि में बाहरवें भाव से गोचर करेगा। इसके फलस्वरूप विदेश यात्रा या पहाड़ी क्षेत्र की यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। खर्च कुछ अधिक होगा, इसलिए सोच-समझकर पैसे ख़र्च करें। कोई कानूनी विवाद में फ़ैसला आपके हक़ में आ सकता है। भाई-बहन को करियर में सही दिशा मिलेगी। विवाहित हैं तो जीवनसाथी की सेहत पर खास ध्यान देना होगा।

कर्क
आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में सूर्य ग्रह गोचर करेगा। इसके चलते सफलता प्राप्त करने के आपको कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न बना रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। प्रेम संबंधों में कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं। नया व्यवसाय प्रारंभ करने के बारे में सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह
दसवें भाव में सूर्य के गोचर होने के कारण आप कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आय-वृद्धि के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकते हैं। किसी काफी समय से रूके हुए सरकारी कामकाज में संतोषजनक परिणाम प्राप्त होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

कन्या
सूर्य आपकी राशि से नौवें भाव में गोचर करेगा। जिससे पिता के स्वास्थ्य पर खास ध्यान देना पड़ सकता है। भाई-बहन के साथ कोई मनमुटाव हो सकता है। व्यापारिक दृष्टि से विदेशी संबंधों से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। किसी लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी वृद्ध महिला के सहयोग से बिगड़े काम बनते नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका उत्साह देखते ही बनेगा और अपनी मेहनत और लगन से सभी सोचे हुए काम समय से पूरे कर पाएंगे।

तुला
आठवें भाव में सूर्य गोचर करेगा, जिससे अचानक कोई धन हानि हो सकती है। बड़े भाई-बहन के साथ मनमुटाव भी हो सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से रिश्तों में कटुता आ सकती है। हालांकि किसी क्षेत्र में अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है। अचानक आस-पास की यात्रा के लिए भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से किसी से पैसे उधार लेने के बारे में सोच सकते हैं। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होने की बजाय बिगड़ सकते हैं। गोचर के कारण आपको संभलकर चलने की सलाह है।

वृश्चिक
सूर्य आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर करेगा। इसके प्रभाव के चलते स्वभाव में आक्रमकता हावी रह सकती है। ऐसी स्थिति में जीवनसाथी के साथ तक़रार होने की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकती है या आपको कोई अन्य शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ऐसे दापंत्य जीवन में आने वाले मतभेदों को दूर कर आपसी रिश्ते मधुर बनाने का प्रयास करने से लाभ होगा।

धनु
इस गोचर के दौरान सूर्य आपकी राशि में छठे भाव में रहेगा। जिससे आपके व्यक्तित्व में साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। किसी कानूनी मामले में फ़ैसला आपके हक़ में आ सकता है। शत्रुओं को पराजित करने में भी सफल होंगे। हालांकि कुछ बेवजह के खर्च करने से आपकी बचत पर मार पड़ सकती है। फिलहाल आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा।

मकर
सूर्य आपकी राशि से पांचवें भाव में गोचर करेगा, जिसके फलस्वरूप जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ बेवजह की बहस हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई में भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी अन्य सदस्य के साथ भी मनमुटाव हो सकता है। यदि आप किसी कार्य के पीछे पूरी लगन के साथ लगे हुए हैं तो आपको इस दौरान सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

कुंभ
सूर्य आपकी राशि से चौथे भाव में प्रवेश करेगा, जिसके कारण माता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। यदि आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के लिए यह गोचर अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में उन्हें खास पहचान मिलेगी। उन्नति के योग भी बन रहे हैं। इसके बावजूद भी घर के माहौल में थोड़ा तनाव देखने के लिए मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि में सुधार होगा। व्यापार में साझेदारी से मुनाफ़ा मिलना संभव है।

मीन
सूर्य आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेगा। इस गोचर के प्रभाव से आप अपने कर्मों के प्रति दृढ़वान बनेंगे। निजी संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि बड़े भाई-बहन से आपका मनमुटाव हो सकता है। विचारों में उदारता एवं दान-दक्षिणा का भाव देखा जा सकता है। आपके धार्मिक स्वभाव में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक ज्ञान बढ़ाने के प्रति रुचि बढ़ेगी। आस-पास की यात्रा के योग बन सकते हैं। आपके पिताजी को इस गोचर का लाभ मिलेगा

Back to top button