सुरक्षित काले घने बाल, इन घरेलु उपचारों ने किया कमाल

लम्बे खुले बाल रखना बहुत सी लड़कियों को पसंद होता है। बालो को लम्बे बनाये रखने के लिए वह बहुत कुछ करती है। अधिकतर खुले बाल जल्दी जल्दी टूट जाते है, जिस वजह से बाल पतले हो जाते है। बाल स्त्री की खूबसूरती को बढ़ाते है, अगर यही कमजोर हो जाये तो स्त्री की खूबसूरती कम हो जाती है। अक्सर बालो की देखभाल करना मुश्किल होता है। बाल खोलकर रखने के लिए जरूरी है की आप बाजार की चीज़ो को उपयोग में लेने के बजाए इन्हे घर के नुस्खों से घने बनाये ये नुस्खे बालों को प्राकृतिक तौर से घना बना सकते है। तो आइये जानते है कुछ नुस्खों के बारे में….

1. मेथी

रातभर मेथी के दानो को पानी मे भिगोकर रखे फिर सुबह इसे पीस ले। बालो मे 1 घंटे तक लगाकर रखे फिर पानी से धो ले। हफ्ते मे 2 बार लगाए जिससे आप पाएगे काले और लम्बे घने बाल। बालों को घना करने के घरेलु उपाय में यह सबसे आसान है।

2. आंवला 

आवला बालो के लिए बहुत ही उत्तम होता है जो की बालो का झड़ना भी कम करता है और साथ लंबे, काले बाल देता है। रोजाना आवला का रस बालो मे २० मिनिट लगाकर रखे फिर पानी से या शैम्पू से धो ले।

tips to maintain long hair from home remedies

3. नाशपाती 

यह एक ऐसा फल है जो कि काफी लोगों का पसंदीदा है। इसमें विटामिन इ की मात्रा होती है जो बालों को स्वस्थ बनाती है। इसके लिए एक नाशपाती लें तथा इसे अपने हाथों से मथ लें। अब इसमें 1 चम्मच जैतून का तेल तथा थोड़ा सा केला मिलाएं। इसे हाथों से मसलकर अपने बालों पर लगाएं। 30 मिनट तक इसे छोड़ दें। अब बाल धो लें और सूखने दे।

4. प्याज़ का रस 

प्याज के रस में सल्फर होता है जो सिर के तंतुओं में कोलेजन की उत्पत्ति को प्रोत्साहित करता है जिससे बाल बढ़ने में सहायता मिलती है। प्याज को कसें तथा इसका रस निकालकर बालों की जड़ों में लगाएं। 15 मिनट तक रखें और फिर धो दें।

5. आलू का रस 

आलू मे विटामिन ए, बी, सी होते है जो की बालो के लिए ज़रूरी है। आलू का रस निकालकर 15 मिनिट तक बालो मे लगाकर रखे फिर धो ले। इससे बालो को मजबूती मिलेगी।

Back to top button