सुबह उठते ही अगर आपके चेहरे पर दिखे सूजन, तो ये हो सकती हैं वजह …

रातभर की थकावट के बाद सुबह उठते ही हर कोई फ्रैंश महसूस करता है लेकिन कई बार चेहरे और आंखों में सूजन दिखाई देती है।

इस सिचुएशन में कुछ लोग घबरा जाते हैं तो कई इसे इग्नोर कर देते है लेकिन इसके पीछे का कारण जानना बहुत जरूरी है। थकान या फिर नींद न पूरी होने के कारण भी आंखों में सूजन आ जाती है। इसके अलावा भी कई कारण हो सकते है। 
 
साइनस इंफेक्शन 
चेहरे और आंखों में सूजन का कारण साइनस इंफेक्शन भी हो सकती है। इसके कारण साइनस की झिल्ली में सूजन आ जाती है। साइनस के कारण हवा की जगह बलगम भर जाता है जिससे चेहरे पर सूजन, सिर, गालों और ऊपर के जबड़े में दर्द हो सकता है। 

 एलर्जी
एलर्जी के कारण भी आंखों में सूजन आ जाती है। धूल, धूंआ और प्रदूषण के कारण एलर्जी होती है। छींक आना, नाक बहना और आंखों से पानी निकलना भी एलर्जी के लक्षण है।

 कंजंक्टिवाइटिस 
यह एक तरह की आंखों की इंफैक्शन है। इसमें आंखों में सूजन, लाली और खुजली होने की समस्या होने लगती है। दरअसल, कंजक्टिवा एक पतली झिल्ली होती है जो आंखों को ढकती है। गंदा बिस्तर या फिर तकिए के कारण भी एलर्जी हो सकती है। एेसे में साफ-सथुरे बिस्तर का इस्तेमाल करें।

 ज्यादा रोना 
रात को रोकर सोने से भी सुबह आखों पर सूजन आ सकती है। रोने की वजह से आपकी नींद नहीं पूरी होती जिसका असर आंखों पर दिखता है।

Back to top button