सावधान: कहीं आप भी तो नहीं करती इनका चीज का सेवन…

मां बनना किसी भी महिला के लिए दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है। कुदरत ने स्त्री को मां के रूप में एक अनमोल तोहफा दिया है, कुछ महिलाएं इस सुख से वंचित हो जाती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसा कारण बताने जा रहे हैं, जिनसे महिलाएं बिल्कुल अंजान रहती हैं, और इन्हीं वजहों से महिलाओं में गर्भधारण करने में परेशानी होती है।सावधान: कहीं आप भी तो नहीं करती इनका चीज का सेवन...

हाल ही में एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि जो महिलाएं फल नहीं खाती और अधिक मात्रा में जंक फूड यानि पिज्जा ,बर्गर, फ्रेंच फ्राइस आदि का सेवन करती हैं, उनको गर्भधारण करने में परेशानी होती है।

जंक फूड्स न सिर्फ हमारी सेहत पर बुरा असर डालता है बल्कि इसके सेवन से प्रेग्नेंट होने के चांस भी कम हो जाते हैं। फास्ट फूड में ऐसे केमिकल होते हैं, जो प्रेग्नेंसी में रूकावट पैदा करता है। जंक फूड खाने से हार्मोन्स ज्यादा बनने लगते हैं और वजन भी बढ़ने लगता है। ज्यादा समय तक हॉर्मोंस की परेशानी का सबसे ज्यादा असर महिलाओं की फर्टिलिटी (बच्चे पैदा करने की क्षमता) पर पड़ता है।

बता दें, महिलाओं को जंक फूड को नजरअंदाज करना चाहिए। इसके बजाय उन्हें अपनी डाइट में बेरी, हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, अंजीर, बींस आदि को शामिल करना चाहिए। इन चीजों में एंटीऑक्सीडेंट बड़े मात्रा में पाया जाता है, जिससे फर्टिलिटी बढ़ती है और गर्भावस्था की परेशानियां कम होती है।

Back to top button