सामुद्रिक शास्त्र: धोखेबाज और मतलबी स्त्री-पुरुषों का अंगूठा होता है दूसरों से अलग

हस्तरेखा विज्ञान यानी सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार मतलबी और धोखा देने वाले लोगों का अंगूठा खास आकार का होता है। अंगूठे की मोटाई और लंबाई देखकर पता लगाया जा सकता है कि कोई इंसान अपना काम निकलवाकर धोखा देने वाला है या नहीं। अंगूठे के आकार के अलावा उस पर मौजूद खास निशान को देखकर भी उस इंसान का नेचर और उसकी अच्छी-बुरी आदतों के बारे में पता लगाया जा सकता है। अंगूठे पर तिल और क्रॉस का निशान ऐसे लोगों के बारे में बता देते हैं। नीचे बताई जा रही बातें महिलाओं और पुरुष दोनों के लिए है।सामुद्रिक शास्त्र: धोखेबाज और मतलबी स्त्री-पुरुषों का अंगूठा होता है दूसरों से अलग

अागे पढ़ें कैसे पहचाने ऐसे लोगों को –

– समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिस व्यक्ति के अंगूठे का तीसरा पोर यानी यानी ऊपरी भाग अधिक मोटा होता है वह बहुत ही चालक और जिद्दी व्यक्ति होता है। ऐसे व्यक्ति में भावनाओं की कमी होती है। ऐसे लोग अपने मतलब और फायदे को ध्यान में रखकर ही दूसरों की मदद करते हैं या उनसे नाता रखते हैं। अपना काम निकल जाने के बाद ऐसे लोग साथ छोड़ देते हैं। ऐसे लोगों के अंगुठे के बचे हुए दोनों भाग सामान्य से कुछ पतले होते हैं।

– समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लोगों अंगूठे के बीच के हिस्से में तिल होता है ऐसे लोग प्रेक्टिकल होते हैं। इन लोगों में भावनाओं की कमी होती है। ये लोग ज्यादातर मामले बुद्धि और कूटनीति से निपटाने में विश्वास रखते हैं।

– जिन लोगों के अंगूठे के बीच वाले हिस्से पर क्रॉस का निशान हो ऐसे लोग भी सिर्फ अपना काम निकलवाने वाले होते हैं। ऐसों के जीवन में पहले अपना फायदा और बाद में भावनाएं आती हैं। इस तरह के अंगूठे वाले लोग अपने मन की बातें कभी किसी को आसानी से नहीं बताते हैं।

Back to top button