साप्ताहिक राशिफल: दिवाली वाले दिन माँ लक्ष्मी की कृपा से इन राशिवालों की पलट जाएगी तकदीर

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? यह सप्ताह हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? इस सप्ताह आपके सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं जिसमें आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला सप्ताह आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें 5 नवंबर से 11 नवंबर तक का राशिफल…साप्ताहिक राशिफल: दिवाली वाले दिन माँ लक्ष्मी की कृपा से इन राशिवालों की पलट जाएगी तकदीर

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
मेष राशि वालों को इस सप्ताह सभी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। दिवाली वाले दिन परिवार के सदस्य कोई चीज की मांग कर सकते हैं। आपको अपनी मेहनत के दम पर कई बड़ी सफलताएं मिलेंगी। कहीं कहीं आपको अपनी मधुर वाणी का लाभ मिलेगा। चारों ओर आपकी प्रशंसा होगी। छोटी बातों पर ध्यान देने से आपको कामकाज में सफलता मिल सकती है। मित्रों के साथ पिकनिक का आयोजन हो सकता हैं।

प्यार के विषय में : पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा।

करियर के विषय में : इस सप्ताह कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत से अच्छी सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : गैस और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
वृषभ राशि वालों की इस सप्ताह सारी चिंताएं खत्म हो जाएगी व सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी क्रिएटिविटी आपको पुरष्कृत करेगी। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। यह सप्ताह मिश्रित फलदायक होगा। दफ़्तर का माहौल आपके लिए काफ़ी मुश्किल हो सकता है। लेखन और साहित्य से संबंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी।

प्यार के विषय में : आपका जीवनसाथी किसी दिवाली वाले दिन खूबसूरत सरप्राइज से आपको खुश कर सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी करने वाले जातकों से अधिकारी खुश रहेंगे जिसके फलस्वरुप प्रमोशन मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको पेट के रोग परेशान कर सकते हैं।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आपके दुश्मन खुद की गलतियों के कारण अपने आप ही पराजित हो जाएंगे। इस सप्ताह सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात होगी आपकी किस्मत आपका भरपूर साथ देगी। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। बकाया वसूली होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। अपने आस-पास के लोगों पर अत्यधिक विश्वास न करें अन्यथा धोखा खा सकते है। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें और दुर्घटना से बचें।

प्यार के विषय में : आपका जीवनसाथी इस सप्ताह ऊर्जा और प्रेम से भरपूर रहेगा।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपकी आमदनी में वृद्धि होगी व लेनदेन की पूर्ति के लिए पर्याप्त धन मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : थकान और आलस्य से परेशान हो सकते हैं। दिवाली के चलते खुद को समय नहीं दें पाएंगे।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
कर्क राशि वाले इस सप्ताह किसी भी नई परियोजना पर काम करने से पहले आपको अच्छी तरह सोच समझ लेना होगा। किसी की सहायता से आपको अच्छा आर्थिक लाभ होगा। किसी मामले में नई शुरुआत होगी। मंगलवार के दिन हनुमानजी का व्रत करने से आपके जीवन के सभी दुख दूर हो जाएंगे। छात्रों को अपने मनोकूल कार्य करने से इस समय बचना होगा। परिश्रम के अनुपात में कम सफलता मिलेगी।

प्यार के विषय में : नवयुवक यदि प्रेम की ओर बढ़ेंगे तो उनको सफलता मिलने के आसार हैं।

करियर के विषय में : अटका हुआ पैसा मिल जाएगा। कारोबार व्यवस्थित होगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
इस सप्ताह व्यापार में आपको नए मार्ग मिलेंगे, जिन पर आगे चलते हुए आपको कामयाबी मिलेगी। आमदनी के नए-नए स्रोत उपलब्ध होंगे। धन से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी, नौकरी के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन होने के संकेत हैं जिससे परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। भाई की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। छात्रों से अधिक परिश्रम की आशा है।

प्यार के विषय में : प्रेमिका के साथ रोमांस होने की संभावनाएं हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस में फायदा कुछ कम होगा। अनचाहे ट्रांसफर की खबर मिल सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती है इसलिए आपको सतर्क रहना होगा

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
अगर आपके बच्चे बड़े हैं तो, आपको बच्चों की तरफ से नए शुभ समाचार मिलेंगे और आगे चलकर आपके बच्चे आपका नाम रोशन करने वाले हैं। महिलायें अपने कर्तव्यों को लेकर चिन्तित रहेगी। सोंची-समझी रणनीति के तहत लिये गये फैसले फलीभूत होंगे। यह सप्ताह संघर्ष से भरा रहेगा। किसी विशेष कार्य के पीछे आप पूरे सप्ताह परेशान रहेंगे। पुराने मामले सुलझाने के लिए समय सही कहा जा सकता है।

प्यार के विषय में : जीवन साथी के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में समय आपके पक्ष में हो सकता है। बिजनेस में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : कोई पुराना दर्द भी आपको परेशान कर सकता है।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आपका साहस और सौभाग्य दोनों मिलकर इस सप्ताह आपको कार्य क्षेत्र में सफलता दिलवाएंगे। बड़े-बुजुर्गों का आपको सहयोग मिलेगा। हर छोटे-बड़े काम में आपको मन मुताबिक सफलता मिलेगी। अगर आप कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए ये सही समय है। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी और आप खूब मौज-मस्ती करेंगे। कुछ लोगों के कारण आप भावनात्मक रुप से परेशान हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : आपका प्यार आप से रूठ सकता है आप अपने प्यार को कोई अच्छा सा गिफ्ट देकर मना ले।

करियर के विषय में : बिजनेस बढ़ाने की कोशिशों में आप सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स का मन भी पढ़ाई में लगेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वस्थ रहना है तो तली-भुनी चीजें और मसालेदार खाने से बचें।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के जीवन में नया उजाला होगा और खूब सारी खुशियां मिलेंगी। अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें और किसी भी अप्रिय घटना को न करें जिसके लिए आपको बाद में पश्चाताप करना पड़ेगा। कई दिनों से किसी कार्य की योजना जो आपके दिमाग में थी वो इस सप्ताह अपने परिपूर्णता की तरफ है। अधिक लोगों के साथ संपर्क में रहने का अवसर मिलेगा। व्यापार का विस्तार और आयोजन कर सकेंगे।

प्यार के विषय में : आपके प्रेम संबंधों में ताजगी आएगी।

करियर के विषय में : नौकरी करने वाले लोगों को बोनस मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में की गयी लापरवाही कष्टकारी साबित होगी।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। निवेश करने तथा अनुमान के आधार पर पैसा लगाने के लिए यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए बिल्कुल भी उत्तम नहीं है इसलिए कोई भी ऐसी गलती ना करें। आप जरूरत से ज्यादा संवेदनशील भी हो सकते हैं। आप कोई ऐसी बात कह सकते हैं, जिससे समस्या बढ़ जाएगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर से कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं।

करियर के विषय में : अधिकारी आपकी बातों को महत्व देंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : सिर और पेट दर्द के कारण परेशानी हो सकती है। भोजन पर ध्यान दें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आपके सभी कार्य तेजी से बन जाएंगे। कार्य में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी। व्यापार में आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है। संतान की ओर से शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। जरूरत पड़ने पर मदद लेने से पीछे ना रहें लेकिन ये भविष्य में जरूरत पड़ने पर आपको उनके एहसान का बदला भी चुकाना पड़ेगा। इस सप्ताह आप कई तरह की समस्याओं से निपट लेंगे। लोग भी आपके लिए मददगार हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : रोमांस का आनंद मिलेगा और जीवनसाथी संग रिश्तों में गहराई आएगी।

करियर के विषय में : बिजनेस संबंधित कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष भी मजबूत होगा।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोग खत्म होंगे और सेहत में सुधार होने के संभावना है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
इस सप्ताह आपको आर्थिक स्थिति सुधारने के मौके मिलेंगे। जिस महत्त्वपूर्ण अवसर का इंतजार है, वह भी आपको मिलेगा। अत्यधिक विचार मन में उलझन पैदा कर सकते हैं। स्त्री मित्र आपके लिए सहायक साबित होंगी। आप अपने दोस्तों के साथ बिताए सुनहरे पलों को याद कर खुश होंगे। संतान से भी सहयोग मिलेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले अपने दिल की बजाय दिमाग की सुने तो, आपके लिए लाभदायक रहेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम में किसी तरह की जरा-सी बात को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो जाने की आशंका है।

करियर के विषय में : बिजनेस संबंधित चिंता हो सकती है। बिजनेस में कर्मचारियों से भी परेशानी हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : दाएं हाथ में चोट लग सकती है। संभलकर रहें।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
इस सप्ताह काम काज ज्यादा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मदद मिलेगी। आपको नौकरी से संबध में एक अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। समय गंवाए बिना अपने बिजनेस को बढ़ाने या नए सौदों के काम में जुट जाएं। पदोन्नति या वेतन वृद्धि भी आपको मिल सकती है। बस आप लगातार मेहनत करते जाएं। फल की चिंता ना करें। किसी के द्वारा दी गई सूचना की सच्चाई को अवश्य जांच लें। बिना सच्चाई जाने किसी बात या अफवाह को सुन कर कोई भी निर्णय ना लें।

प्यार के विषय में : प्यार के मामले में पछताना पड़ सकता है

करियर के विषय में : इस सप्ताह कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी परन्तु खर्च पर नियंत्रण रखना होगा।

हेल्थ के विषय में : तनाव और घबराहट से बचें, क्योंकि ये आपकी सेहत पर असर डाल सकते हैं।

Back to top button