हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से खुशहाली और समृद्धि आती है। तुलसी का पौधा माता लक्ष्मी का प्रतीक है, इसे घर में लगाने से धन की कमी नहीं होती। इसके अलावा घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। शास्त्रों में तुलसी के पत्ते को तोड़ने और लगाने के बारे में कुछ नियम बताए गए हैं।

वास्तु के अनुसार तुलसी को हमेशा घर के उत्तर और पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। दक्षिण दिशा और रसोईघर के पास कभी भी तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए।
शास्त्रों में तुलसी के पत्तों को तोड़ने के नियम बताए गए हैं जिसके अनुसार रविवार और मंगलवार के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए। रविवार का दिन भगवान विष्णु का सबसे प्रिय दिन माना जाता है। इसके अलावा तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय होती है इसलिए रविवार के दिन तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए।
एकादशी, संक्रान्ति, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण और शाम के समय में तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। साथ ही बेवजह कभी भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए।
Loading...