सड़क पर पड़े मिले पैसे डालते हैं आपके जीवन पर प्रभाव, देते हैं ये शुभ अशुभ संकेत
कभी न कभी हर किसी के साथ ऐसा होता है कि कहीं जाते समय सड़क पर पैसे पड़े मिल जाएं। किसी को सिक्का मिलता है तो किसी को नोट। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि सड़क पर मिला यह सिक्का या नोट कितने का है। हां, यह आपके जीवन पर कई तरह के प्रभाव जरूर डालता है। जानिए, क्या हैं ये प्रभाव…
क्या कहता है सिक्का?
अगर आपको जमीन पर गिरा सिक्का मिलता है तो इसका संबंध आध्यात्मिकता के साथ जोड़ा जाता है। मान्यता के अनुसार, यदि परेशानी के दिनों में आपको सड़क पर कोई सिक्का पड़ा मिले तो इसका अर्थ होता है कि अदृश्य शक्तियां सिक्के के जरिए आपको संकेत दे रही हैं कि आप अकेले नहीं हैं, वह असीम सत्ता भी आपके साथ हैं।
शक्ति पुंज कहलाता है सिक्का
सिक्का धातु से बना होता है और एक सिक्का हजारों लाखों हाथों से होकर गुजरता है। माना जाता है कि जो व्यक्ति सिक्के को हाथ में लेता है, उसके शरीर की कुछ ऊर्जा सिक्के में रह जाती है। इस तरह एक से दूसरे हाथ होता हुआ सिक्का एक शक्ति पुंज बन जाता है। ऐसे में अगर सिक्का आपको मिलता है तो वह ऊर्जा और शक्ति के पुंज की तरह होता है। इसे पूर्वजों के आशीर्वाद के तौर पर देखा जाता है।
कार्य की शुरुआत का संकेत
अगर आप लंबे समय से कोई नया काम शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं और इस बारे में सोच-विचार करते समय आपको कोई सिक्का मिल जाए तो यह इस बात का सूचक होता कि आपको जल्द काम शुरू कर देना चाहिए। आपके लिए शुभ होगा।
नोट मिलने का अर्थ
अगर आपको कोई नोट सड़क पर मिले तो इसका अर्थ होता कि आपको परिस्थितियों पर बारीक नजर रखनी चाहिए। पूरी तरह सोच-विचारकर निर्णय लें। कोई भी काम करने से पहले उसके अच्छे और बुरे दोनों पक्षों पर गौर करें।
यह भी कहता है नोट का मिलना
खुद में और भगवान में भरोसा रखें। सकारात्मकता से आगे बढ़ें। परिस्थितियों को गंभीरता से लें लेकिन डरें नहीं। क्योंकि ईश्वर आपके साथ है, जो कि यह नोट लेकर आया है।
पैसों से जुड़ी एक और खास बात
अगर सुबह-सुबह आपको पैसे मिलें। चाहे वह शगुन के तौर पर हों या कोई कमाई का हिस्सा। उन पैसों को संभालकर रखना चाहिए। अपने पर्स, गुल्लक या तिजोरी में। सुबह के वक्त मिले पैसे गुडलक लेकर आते हैं।