शरीर में सूजन हो सकती है खतरनाक, तुरंत बंद करें ये 5 काम

शरीर में सूजन कई कारणों से हो सकती है। चूंकि सूजन बहुत सामान्य बात है इसलिए कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। सूजन का अर्थ है शरीर के किसी भाग का अस्थायी रूप से बढ़ जाना। आमतौर पर चोट लगने, मांसपेशियों में खिंचाव या अंगों पर दबाव के कारण सूजन हो जाती है। लेकिन कई बार सूजन किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकते हैं। ऐसे में उन्हें नजरअंदाज करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। देखा जाता है कि अक्सर लोग सूजन होने पर आधी-अधूरी जानकारी के साथ उसका इलाज करने लगते हैं, जो हानिकारक है।शरीर में सूजन हो सकती है खतरनाक, तुरंत बंद करें ये 5 काम

क्यों होती है शरीर में सूजन
शरीर में सूजन तब होती है जब आपका इम्यून सिस्टम वायरस, बैक्टीरिया या टॉक्सिन्स को खत्म करने के लिए उन पर व्हाइट ब्लड सेल्स का अटैक करता है। आमतौर पर जिस अंग में सूजन होती है उसमें थोड़ा-बहुत दर्द और भी होता है और त्वचा लाल हो जाती है।

खतरनाक हो सकती है सूजन
सूजन अगर आम कारणों से है, तब तो ये अपने आप 2-3 दिन में ठीक हो जाती है। मगर कई बार सूजन का कारण शरीर में बढ़ रहा कोई रोग होता है। ऐसे में अगर आप सामान्य समझकर इसे नजरअंदाज कर देते हैं, तो इससे ये रोग खतरनाक भी हो सकता है। आमतौर पर ऐसा सूजन र्यूमेटॉइड अर्थराइटिस, क्रोंस डिजीज, दिल की बीमारियों, टाइप-2 डायबिटीज और अल्जाइमर आदि रोगों के कारण होता है।

सूजन दूर करने के लिए क्या करें
एल्कोहल का सेवन बंद करें
अगर आप शराब या अन्य एल्कोहलिक पदार्थों का सेवन करते हैं, तो इनका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें। एल्कोहल से आपका लिवर प्रभावित होता है और इससे शरीर में होने वाली सूजन गंभीर रूप धारण कर सकती है।

इन आहारों का न करें सेवन
शरीर में सूजन होने पर आपके खान-पान का भी इसपर असर पड़ता है। इसलिए इस दौरान कुछ चीजों का सेवन आपको बिल्कुल बंद कर देना चाहिए जैसे- पैक्ड फूड्स, फ्रेंच फाइज, कोल्ड ड्रिंक्स आदि। इन फूड्स में ट्रांस फैट होता है, जो आपके शरीर के सूजन को बढ़ा सकता है। इसके अलावा मांसाहारी आहारों, और वनस्पति तेलों से बने आहारों का भी सेवन बंद कर देना चाहिए क्योंकि इसमें भारी मात्रा में सैचुरेटेड फैट होता है।

इन आहारों का करें सेवन
कुछ ऐसे फूड्स भी हैं, जो शरीर में सूजन की प्रक्रिया को कम करते हैं। इन फूड्स को एंटी इंफ्लेमेट्री फूड्स कहते हैं। अगर आपके शरीर में भी सूजन की समस्या है तो आपको पालक, एवोडैको, चेरी आदि का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां भी सूजन को कम करती हैं।

Back to top button