शरीर के तिल से जानिए अपने पार्टनर के बारे में सबकुछ, किसका क्या होता हैं मतलब?

अगर आप भी रिलेशनशिप में हैं और अपने लाइफ पार्टनर के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं तो आपकी मदद आपके शरीर पर मौजूद तिल कर सकते हैं। जी हां समुद्रशास्त्र में शरीर पर मौजूद तिलों का बड़ा महत्व बताया गया है। लाल तिल शरीर के जिस भी अंग पर होता है वह शुभ फलदायक होता है। काला तिल शुभ भी होता है और अशुभ भी। मस्सों का भी तिल के समान ही फल मिलता है। अगर आपके शरीर पर भी तिल या मस्सा है तो देखिए आपके शरीर पर मौजूद तिल का क्या मतलब है।शरीर के तिल से जानिए अपने पार्टनर के बारे में सबकुछ, किसका क्या होता हैं मतलब?

होठों पर तिल
जिस स्त्री अथवा पुरुष के होठों के ऊपर दाएं तिल का निशान होता है उनका अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण रिश्ता रहता है। इनके बीच बेहतर संबंध बना रहता है। इसके विपरीत होंठ के बाएं ओर तिल का निशान होने पर जीवनसाथी के साथ मतभेद बना रहता है। उनके बीच तालमेल की कमी रहती है।

छाती पर तिल
जिस व्यक्ति की छाती पर बायीं ओर तिल या मस्से का निशान होता वह उनकी शादी अधिक उम्र में होने की संभावना रहती है। ऐसे व्यक्ति कामुक होते हैं। इन्हें हृदय रोग की भी आशंका रहती है।

छाती पर तिल
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की छाती पर दायीं ओर तिल का निशान होता है वह धनवान होते हैं और इनका जीवनसाथी भी सुंदर एवं योग्य होता है।

निचले होठों पर तिल
जिस व्यक्ति के निचले होठों पर तिल का निशान होता है वह खाने-पीने के शौकीन होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति में काम भावना अधिक होती है यह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित रहते हैं।

गले पर तिल
जिन लोगों के गले पर तिल का निशान होता है वह उनकी आवाज अच्छी होती है। ऐसे व्यक्ति अपनी आवाज का व्यावसायिक इस्तेमाल कर सकते हैं। संगीत और गायन के यह शौकीन होते हैं। गले की पीछे तिल होने पर व्यक्ति को रीढ़ में तकलीफ हो सकती है।

Back to top button