शरीर के इस हिस्से में मौजूद तिल देता है आर्थिक परेशानी, जानिये तिल का मतलब

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, आपके शरीर पर मौजूद तिल आपके बारे में कई तरह राज उजागर करता है। तिल के प्रकट होने की वैज्ञानिक अवधारणा चाहे जो भी हो, लेकिन तिल से भविष्य जानने के प्रयास का इतिहास काफी पुराना है। तिल से आप अपनी आर्थिक जिंदगी के बारे में भी बहुत कुछ जान सकते हैं और उसमें सुधार कर सकते हैं। यहां जानें, माथे से लेकर गले तक अगर आपके किसी अंग पर तिल है तो यह क्या संकेत देता है…शरीर के इस हिस्से में मौजूद तिल देता है आर्थिक परेशानी, जानिये तिल का मतलब

माथे पर तिल होना
समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के माथे पर दाएं और बाएं तिल का निशान होता है, वह व्यक्ति काफी धन कमाता है लेकिन अपनी भोग विलास की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी खर्च भी करता है। इसलिए इन्हें कई बार आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है।

अगर आपके बाएं कान के ऊपर तिल है तो यह शुभ नहीं है, यह आपको दुर्बल बनाता है। ऐसे व्यक्ति आलस बहुत ज्यादा होता है। वहीं दाएं कान के ऊपर तिल होना, आपको प्रगतीशील बनाता है।

ठुड्डी पर तिल का होना
जिस व्यक्ति के ठुड्डी पर तिल होता है, वह काफी स्वार्थी होता है, वह हमेशा अपने आप में रहता है। समाज के प्रति उसका व्यवहार हमेशा उदासीन रहता है।

नीचले होंठ पर तिल का मतलब
जिस व्यक्ति के नीचले होंठ पर तिल होता है, वह आर्थिक समस्याओं से घिरे रहते हैं, उन्हें कोई भी चीज पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। वहीं जिसके उपरी होंठ पर तिल होता है तो वह वयक्ति काफी रोमांस प्रेमी होता है।

कमर पर तिल
समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिनकी कमर पर तिल होता है, वे लोग उलझे रहते हैं। ऐसे लोग मानसिक रूप से परेशान रहते हैं।

पैरों के तिल इस बात का इशारा
पैरों के तिल व्‍यक्ति के जीवन में भटकाव की ओर इशारा करते हैं। हालांकि पैर में तिल होना व्‍यक्ति के घुमक्‍कड़ स्‍वभाव को भी दर्शाता है। मगर कई बार इन यात्राओं से फिजूल के खर्च भी होते हैं।

Back to top button