सिंह राशि- सिंह राशि वालों को इस शनि जयंती पर कई तरह के अड़चनों से सामना करना पड़ सकता है। शनि के धनु राशि में वक्री होने से व्यापारियों को व्यापार में मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। सरकारी कार्य करने वालों पर शनि सबसे ज्यादा मेहरबान रहेंगे।
कन्या राशि- इस राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। कन्या राशि के जातकों पर शनि का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। नए निवेश के लिए यह समय बिल्कुल सही नहीं है। नए काम की शुरुआत करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि- नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है तो वहीं व्यापार करने वालों के लिए शुभ समय है। विदेश यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा कहीं से अचानक धन प्राप्त हो सकता है। शनि को प्रसन्न करने के लिए गरीबों को भोजन खिलाएं।
वृश्चिक राशि- शनि अमावस्या का सबसे ज्यादा असर इस राशि पर देखने को मिल सकता है। परेशानियों में इजाफा हो सकता है और बनते हुए काम बिगड़ने लगेंगे। इस राशि के लोग कुछ समय के लिए बड़े निर्णय लेने से बचें।
धनु राशि- शनि का इस समय धनु राशि में गोचर है। साथ ही शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। इन सब के बावजूद इस राशि के जातकों को नए कार्य में सफलता मिलेगी। अतिरिक्त आय के साधन में बढ़ोत्तरी होगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी।
मकर राशि- मकर राशि में शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो चुका है। विवादो से दूर रहें, नुकसान हो सकता है। इस दौरान कुछ मौके आपके हाथ में आ सकते हैं, जिसका इंतजार आप कई महीनों से कर रहे हैं।
कुंभ राशि- व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलने का योग बन रहा है। घर का सपना साकार हो सकता है। कानूनी मसलों में आपकी जीत पक्की होगी। पुराने सौदे से लाभ मिल सकता है। नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।
मीन राशि- मीन राशि वालों पर शनि की शुभ छाया रहेगी। आय में इजाफा होगा। इस राशि वालों के लिए मान-सम्मान में पहले से ज्यादा बढ़ोत्तरी होगी। परिवार और दोस्तों की तरफ से सुखद अनुभव होगा।। नए अवसर प्राप्त होंगे।