वास्तुनुसार जानें, भूमि के रंगों का आपकी जीवन पर पड़ने वाला प्रभाव

हर इंसान के जीवन में रंग का बेहद महत्वूपर्ण स्थान होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर रंग की अपनी नियती तथा अलग प्रभाव होता है, जो मानव जीवन को प्रभावित करता है। अगर हम वास्तु के अनुसार घर में रंगों का प्रयोग करें तो जीवन में सुख-शांति, प्रेम, अच्छा व्यवसाय और नौकरी, आर्थिक वृद्धि आदि चीजें बनी रहती हैं। हम आपको बताते हैं किस प्रकार रंगों का प्रभाव जीवन पर पड़ता है….वास्तुनुसार जानें, भूमि के रंगों का आपकी जीवन पर पड़ने वाला प्रभाव

सफेद रंग
वास्तु के अनुसार, सफेद रंग की भूमि पर मकान बनवाना शुभ होता है। कुटुंब में घन संपदा की वृद्धि होती है, आर्थिक स्थिती सही रहती है। हमेशा मान-सम्मान मिलता है।

हरा रंग
हरे रंग की भूमि पर मकान बनवाकर रहने से उस घर में हमेशा लक्ष्मीजी का वास होता है। जहां लक्ष्मीजी का वास होता है, उस घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। ऐसी जगह पर मकान बनवाने से हर किसी का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और उनके सभी कार्य पूरे होते हैं।

पीला रंग
इस रंग की भूमि पर मकान बनवाकर रहने से अचानक धन की प्राप्ति होती है। इस घर में रहने वाले लोग ज्यादातर राजनीति में होते हैं। बचपन से उनके बच्चे विदेशों में पढ़ते हैं।

काला रंग
काले रंग की भूमि पर मकान बनवाकर रहने से परिवार के व्यक्ति विद्वान होते हैं। परिवार में हर कोई कहीं ना कहीं उच्च स्थान पर पाया जाता है। इन लोगों को समाज में काफी मान-सम्मान भी मिलता है। दूसरों की मदद के लिए इस तरह के मकान में रहने वाला परिवार हमेशा आगे आता है।

नीला रंग
इस रंग की भूमि पर मकान बनवाने से उत्तम संतान की प्राप्ति होती है। ऐसी संतान हमेशा अपने माता-पिता के लिए ही काम करती है।

लाल रंग
इस रंग की भूमि पर मकान बनवाने से परिवार में गृह क्लेश हो सकता है। इस तरह की जमीन पर मकान बनवाने से पहले पूजा करवाना शुभ होता है। जीवन में आने वाली समस्या खत्म होती है।

Back to top button