लिपस्टिक को लम्बे समय तक होठों पर बनाये रखने के तरीके

होठ नारी के आकर्षण का केंद्र होते है। होठो की सुन्दरता को बरकरार रखने के लिए लडकिया कई तरह के तरीके अपनाती है। इसके लिए वह लिपस्टिक का इस्तेमाल करती है लेकिन वह इस परेशानी का सामना करती है की जब भी लिपस्टिक लगाती है तो वह जल्दी उतर जाती है। सुंदर दिखने के लिए बहुत जरूरी है की होठो का खबसूरत दिखना। जल्दी जल्दी उतर जाने वाली से लिपस्टिक से बहुत सी लडकिया परेशान रहती है, और उनकी चाहत होती है की उनके होठो पर लम्बे समय के लिए लिपस्टिक टिकी रहे जो उनके निखार को बढ़ाये। तो आइये जानते है लिपस्टिक को लम्बे समय तक बनाये रखने के तरीके के बारे में……

# टच अप देना 

लम्बे समय तक अपने मेकप और लिपस्टिक को टिकाये रखने के लिए हर 2 या 3 घंटे में जब भी बाहर जाए, touch-up दें। इससे हर बार आपका लुक फ्रेश रहेगा। इसके लिए अपनी फेवरेट लिपस्टिक और मेककप किट को हमेशा अपने साथ ले जाये।

# बाम लगाये 

ड्राय, क्रैक्ड और चैप्ड होंठो पर सीधे ही लिपस्टिक न लगाएं, इस के लिए पहले अपने होंठों पर बाम लगाएं ताकि वो सॉफ्ट हो जाएं, इसके बाद ही लिपस्टिक लगाएं।

how to maintain lipstick on lips for long duration,beauty tips for lips,how to apply lipstick,when to apply lipstick,beauty tips in hindi,beauty tips for girls

# खाने के बाद होठ करे साफ 

कुछ भी खाने के बाद अपने होठों को ज़रूर साफ कर लें, ताकि फूड का कलर आपके होंठों से हट जाए और लिपस्टिक का कलर चेंज न हो।

# फाउंडेशन का उपयोग 

होठों पर पहले फाउंडेशन लगाएं उसके बाद लिपस्टिक लगाएं। इससे लिपस्टिक लंबे टाइम तक रहेगी और चमक बरकरार रहेगी।

# आउटलाइनर का उपयोग 

एक ब्राइट लिप लाइनर लें और इसे सिर्फ होठों पर आउटलाइनर की तरह यूज़ करें। इससे होठों पर एक बेस बनेगा, जिससे ये ज़्यादा टाइम तक होंठ पर टिकेगा।

# सही लिपस्टिक चुनें

ये सबसे ज़रूरी है कि आप सही लिपस्टिक चुनें। जैसे क्रीमी मैट, ग्लॉस लिपस्टिक, पेस्टल शेड्स वाली हाइली-पिगमेन्टिड शेड या मटेलिक और शाइनी शेड वाली ब्राइट लिपस्टिक। याद रहे कि ब्राइट मैट शेड्स ज़्यादा टाइम तक होठों पर बना रहता है।

Back to top button