VIDEO: लड़की हाथ जोड़कर चिल्लाती रही लेकिन वो करते रहे छेड़छाड़

ओडिशा : ओडिशा में लड़की के साथ सरेआम अश्लील हरकतें करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह ओडिसा के भुवनेश्वर में एक कॉलेज जा रही छात्रा के साथ 15 से 20 लड़कों ने सरेआम छेड़खानी की जिसका वीडियो सामने आ गया है। वीडियो के सामने आते ही प्रदेश की पुलिस जल्द कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि इस तरह की यह साल में दूसरी घटना है। इससे पहले भी यूपी में ऐसी ही एक वारदात सामने आई थी।

इस वीडियो में आप साफ देख  सकते हैं कि कैसे एक कॉलेज स्टुडेंट के साथ बीच सड़क पर छेड़खानी की जा रही है। वीडियो में लड़की हाथ जोड कर उन लड़कों से कई बार जाने देने की बात कर रही है। लेकिन ये लड़के उसके पीछे पीछे चल रहे हैं और उसे छेड़ रहे हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह वीडियो कुछ दिन पुराना है। पुलिस ने बताया है कि एक कॉलेज स्टूडेंट कॉलेज से लौट रही थी तभी कुछ लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। यह वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया से हटा दिया गया है।

वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे छात्रा के बार-बार हाथ जोड़कर जाने देने के लिए कहने बाद भी कुछ लड़के उसका पीछा करते हुए उसके साथ छेड़खानी कर रहे हैं। वीडियो में एक कॉलेज स्टुडेंट के साथ बीच सड़क पर छेड़खानी की जा रही है और लड़की हाथ जोड कर उन लड़कों से कई बार जाने देने की बात कर रही है। साथ ही वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि कैसे इन लड़को ने इस छात्रा के साथ मौजूद एक लड़के को भी मारा है। आपको बता दें कि यह पूरी घटना कुछ दिन पहले मेलचामुंडा-पद्मापुर सड़क पर हुई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

इस पूरे मामले में पद्मापुर उप-विभागीय पुलिस अधिकारी लक्ष्मीनारायण पांडा का कहना है कि, इस मामले में पुलिस ने चार मुख्य अभियुक्त और दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। आपको बता दें कि मामला सामने आने के बाद बारगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दे दिए हैं। आपको बता दें कि लड़की को बीच रास्ते पर पीछे से आकर पकड़ने वाले लड़के की पहचान हो गई है। हालांकि, लड़कों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए मुंह पर रुमाल बांध रखा है। देखें वीडियो –

 
Back to top button